RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चित्तौड़गढ़:प्रभारी सचिव एटरू ने ली जिले के अधिकारियों की बैठक।

RKTV NEWS/ चित्तौड़गढ़(राजस्थान)29 मई। जिले के प्रभारी सचिव एवं अध्यक्ष डिस्कॉम एवं प्रबंध निदेशक, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड भानु प्रकाश एटरू ने आज जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। प्रभारी सचिव ने गर्मी के मौसम में जिले में पानी और बिजली संकट के साथ हीटवेव को लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने और फिल्ड में रहकर जनता को राहत देने के निर्देश दिए। वहीं इसके साथ अन्य विभागों के कार्यों की भी समीक्षा की। प्रभारी सचिव ने पीने के पानी की उपलब्धता और सप्लाई को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों को बेहतर जल प्रबंधन करते हुए आमजन को पेयजल की राहत देने के निर्देश दिए।
उन्होंने भीषण गर्मी एवं हीट वेव में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित नगर परिषद द्वारा किए जा रहे कार्य की समीक्षा की और कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार आमजन और पशु-पक्षियों को पानी की समस्या नहीं हो, इसके लिए पुख्ता व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। फील्ड स्टाफ को अलर्ट रहने, मांग पर टैंकर को तुरंत भेजने के निर्देश दिए। वहीं बिजली संकट को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभारी सचिव ने हीटवेव को लेकर पीएचसी और सीएचसी पर मरीजों के लिए दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था, कूलर की व्यवस्था के भी निर्देश दिए। मौसमी बीमारियों के लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने और अधिक से अधिक फिल्ड में रहकर लोगों को राहत देने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने प्रभारी सचिव को विभागवार किए जा रहें कार्यों की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने जल जीवन मिशन, कपासन, बेगूं सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में टैंकरों एवं अन्य पेयजल योजनाओं से की जा रही सप्लाई की जानकारी दी।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) राकेश कुमार, डीएफओ विजय शंकर पाण्डेय, अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) सुरेन्द्र सिंह पुरोहित, रावतभाटा एडीएम विनोद मल्होत्रा अति. पुलिस अधीक्षक, सहित अधीक्षण अभियंता पीएचडी, एवीवीएनएल, पीडब्ल्यूडी, अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, चित्तौड़गढ़ उपखण्ड अधिकारी, नगर परिषद आयुक्त सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बोराव पहुंचे प्रभारी सचिव

जिले के प्रभारी सचिव एवं अध्यक्ष डिस्कॉम एवं प्रबंध निदेशक, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड भानु प्रकाश एटरू बुधवार को चित्तौड़गढ़ के भैंसरोड़गढ़ क्षेत्र में गांव बोराव पहुंचे एवं ग्रामीण जनों से पेयजल एवं बिजली व्यवस्था के बारे में बातचीत की तथा अधिकारियों को पानी और बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलक्टर आलोक रंजन, एडीएम रावतभाटा विनोद मल्होत्रा सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

खैरागढ़:इजरा के डायरेक्टर ने विश्वविद्यालय के क्राफ्ट एवं डिजाइन विभाग का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह ने अध्यक्ष पद पर अपनी जीत के लिए अधिवक्ताओं से की अपील।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की मुफ्त बिजली की घोषणा,125 यूनिट तक होगी बिजली मुफ्त।

rktvnews

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के विभिन्न योजनाओं के संबंध में समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर जिला अंतर्गत सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा विशेष कैम्प का किया गया आयोजन ।

rktvnews

बक्सर:मतदाता जागरूकता हेतु मानव श्रृंखला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment