RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी ARO को मतगणना हेतु प्रशिक्षण के साथ दिए गए आवश्यक निर्देश।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)28 मई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय के सभा कक्ष में सभी ARO को मतगणना हेतु प्रशिक्षण दिया गया तथा सभी को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि मतगणना के सफल संचालन हेतु बाजार समिति में जिला मतगणना हॉल की व्यवस्था की गईं है। उसमें 14 टेबल लगाए जाएंगे। इस मतगणना हॉल में R.O. टेबल /A.R.O. टेबल एवं प्रत्येक विधान सभावार प्रेक्षक टेबल VC B-VVPAT. /काउंटिंग बूथ इत्यादि।
मतगणना हॉल में A.R.O./R.O. की सहायता हेतु सहायक पदाधिकारी / कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। इस कार्य में लगे हुए सभी गणना अभिकर्ताओं को आईडी कार्ड भी निर्गत किए जाएंगे । मतगणना के दिन से एक दिन पूर्व में ही अभ्यर्थियों को मतगणना दिवस को उपस्थिति रहने हेतु सूचित किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी के द्वारा कई तरह के परिपत्र की भी चर्चा की गई । यह बताया गया कि परिणाम की घोषणा हेतु फॉर्म 21C एवं 21D होते हैं। जिसमें सामान्य निर्वाचन हेतु 21C प्रपत्र का इस्तेमाल होता है तथा उप निर्वाचन हेतु 21D का प्रयोग किया जाता है। इसी तरह प्रपत्र 22 में चुनाव का प्रमाण पत्र दिया जाता है। सभी प्रमाण पत्रों को केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय / महासचिव, लोकसभा /भारत निर्वाचन आयोग तथा राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेजा जाता है । लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद ही मतगणना की तिथि निर्धारित है । इस कारणवश जिला पदाधिकारी द्वारा मतदान की तैयारी के साथ-साथ मतगणना की भी तैयारी की जा रही है। मतदान के साथ-साथ मतगणना की प्रक्रिया के प्रत्येक पहलुओं पर निर्वाचन पदाधिकारी की पेनी निगाह है। जिससे कि निर्वाचन की संपूर्ण संपूर्ण प्रक्रिया ससमय एवं विरोधाभासों से परे संपन्न कराया जा सके।

Related posts

आरा सदर प्रखंड के चौमुखा में 3 दिवसीय धार्मिक आयोजन की निकाली गई शोभा यात्रा,शामिल हुए जाप नेता रघुपति यादव!3 मई को प्रसिद्ध गायकों का होगा जमावड़ा।

rktvnews

विश्व पर्यटन दिवस पर हुआ पर्यटकों का स्वागत।

rktvnews

प्रशासन शुरुआत से ही अलर्ट मोड पर, आमजन एडवाइजरी का पालन कर करें सहयोग:पवन गोदारा

rktvnews

जबलपुर :बच्चे नायक की जयंती पर जदयू नेता ने दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

जनसंवाद कार्यक्रम को ले गोपालगंज डीएम की पदाधिकारियों संग बैठक।

rktvnews

भोजपुर: राजकीय अभियंत्रण विद्यालय में विज्ञान मेले का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment