RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

झारखण्ड:मतदान में तेजी लाने के लिए चेन सिस्टम के तहत पीठासीन पदाधिकारी कराएं मतदान : के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

मतदान केंद्र से दुरस्थ मतदाताओं के लिए करें वाहनों की टैगिंग।

1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्रों पर लाइट के लिए जेनरेटर की करें व्यवस्था।

मतदाताओं को मतदान केंद्र तक बुलाने के लिए माइक्रो कॉल सेंटर भी करें स्थापित।

रांची/झारखण्ड ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 28 मई।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार ने कहा है कि राजमहल, दुमका एवं गोड्डा लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान 1 जून 2024 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। पदाधिकारी मतदान प्रक्रिया में शिथिलता नहीं बरतें। चेन सिस्टम के माध्यम से पीठासीन पदाधिकारी मतदान प्रक्रिया में तेजी लाएं। मतदाताओं को क्रमबद्ध मतदान कक्ष में प्रवेश कराते हुए मतदान कराना सुनिश्चित करें। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान केंद्र से दुरस्थ मतदाताओं के लिए वाहन की टैगिंग करें, ताकि मतदाताओं को मतदान केन्द्रों पर लाया जा सके। वहीं शहरी क्षेत्रों में दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सोमवार को निर्वाचन सदन से ऑनलाइन सातवें चरण के मतदान के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक बुलाने के लिए माइक्रो कॉल सेंटर भी स्थापित कराएं और मतदाताओं को कॉल कर भी बुलाएं। उन्होंने कहा कि 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों पर रोशनी की सुविधा के लिए जेनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि मतदान में देरी होने पर मतदाता एवं मतदान कर्मियों को कोई असुविधा नहीं हो। उन्होंने सभी को रियल टाइम डाटा अपडेट करने का भी निर्देश दिया। साथ ही मतदान प्रक्रिया में गति लाने के लिए संबंधित पदाधिकारी को प्रशिक्षण देने एवं साइलेंस पीरियड में भी मतदाता जागरूकता संबंधित माईकिंग कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हर प्रयास करते हुए मतदान प्रतिशत में वृद्धि लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बेहतर मतदान के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, सेक्टर ऑफिसर आदि निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारियों को फील्ड में रहते हुए मतदाताओं से संपर्क कर मतदान करने की अपील करने का निर्देश दिया।
बैठक में निर्वाचन सदन से सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता एवं ऑनलाइन के माध्यम से संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बरसों की झांकी परम्परा को नई पीढ़ी भी उत्साह से बढ़ा रही, यह सबसे अच्छी बात- मुख्यमंत्री बघेल

rktvnews

भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल, ऑपरेट, ट्रांसफर (टीओटी) बंडल 11 और 12 को 6,584 करोड़ रुपये मेंआवंटित किया।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हिमालयन संस्कृति केन्द्र, निम्बूवाला, गढ़ी कैंट में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य स्तरीय ‘अमृत कलश यात्रा’ में शामिल हुए।

rktvnews

स्काडा की जमीन को विवि को आवंटन हेतु एक दिवसीय सामूहिक उपवास।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 सितंबर 24

rktvnews

रामगढ़ संघर्ष से सम्मान तकः गायत्री देवी की सफलता की कहानी।

rktvnews

Leave a Comment