RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

ग्वालियर:ध्वनि विस्तारक यंत्रों के दुरुपयोग और खुले में माँस-मछली की बिक्री रोकने की मुहिम जारी।

RKTVNEWS/ग्वालियर (मध्यप्रदेश) 28 मई।ध्वनि विस्तारक यंत्रों के दुरुपयोग और खुले में माँस-मछली विक्रय को प्रभावी ढंग से रोकने के लिये जिले में अभियान बतौर कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस के अधिकारी जगह-जगह निरीक्षण कर विधि संगत तरीके से व्यवसाय करने की समझाइश देने के साथ-साथ कार्रवाई भी कर रहे हैं।
सोमवार को शहर के दूरस्थ क्षेत्रों में भी कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का पालन कराने के लिये कार्रवाई की गई। मोहना स्थित एक धार्मिक स्थल से समझा-बुझाकर अधिक तीव्रता वाले ध्वनि विस्तारक यंत्र उतरवाए गए। इसी तरह जिले में अन्य जगहों पर भी कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खुले में माँस-मछली का अवैध विक्रय रोकने के लिये जिले में सोमवार को 56 दुकानों का निरीक्षण किया गया। इनमें से 26 स्थानों पर नियमानुसार व्यवस्थायें न पाए जाने पर कार्रवाई कर साढ़े 16 हजार रूपए से अधिक अर्थदण्ड लगाया गया। शेष 30 स्थानों पर नियमानुसार व्यवस्थायें पाई गईं।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी स्थित शहीद पार्क में “स्वच्छता ही सेवा पखवाडा” कार्यक्रम के अंतर्गत ‘कचरा मुक्त भारत अभियान’ में श्रमदान किया।

rktvnews

राजस्थान:विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह आयोजित विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए कार्य हो-राज्यपाल

rktvnews

दरभंगा:वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट लागू करे सरकार: शिवेंद्र

rktvnews

उड़ान देखना है देख सोने का!!!

rktvnews

नवादा:प्रतिनियुक्ति कार्यपालक सहायकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण और प्रशिक्षण सत्र का समापन।

rktvnews

लूं को आपदा घोषित करे सरकारें-माले! लूं से मरने वाले परिजनों को 4 लाख रु० मुआवजा दे सरकार-दिलराज प्रीतम।

rktvnews

Leave a Comment