RK TV News
खबरें
Breaking News

बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने पर हो सकता है 3 वर्ष तक का कारावास।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश) 27 मई।यदि किसी उपभोक्ता को मीटर, उसकी रीडिंग, बिलिंग या बिजली व्यवधान जैसी कोई शिकायत हो तो वे तुरंत कालसेंटर के फोन नंबर 1912 पर, उपाय एप एवं आनलाइन वेबसाइट https://portal.mpcz.in/web/ पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
बिजली वितरण केन्द्र/जोन कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण की माकूल व्यवस्था की गई है। उपभोक्ता शरारती तत्वों के बहकावे में आकर मीटर में तोड़फोड़ या उखाड़कर अन्यत्र स्थापित करने या सर्विस लाइन को नुकसान पहुंचाने का कृत्य करते हैं तो उनके विरूद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 136 के तहत कार्रवाही होगी। बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने पर 3 वर्ष तक का कारावास अथवा 10 हजार रुपये का जुर्माना अथवा दोनों सजाओं से दण्डित करने का प्रावधान है।
विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 136 में यह प्रावधान है कि ‘अनुज्ञप्तिधारी या स्वामी की सहमति के बिना कोई इलेक्ट्रिक लाइन, सामग्री या मीटर को हटाएगा या ले जाता है या अन्यत्र जगह लगाता है, चाहे वह कार्य लाभ या अभिलाभ के लिए किया गया हो या नहीं, तो इसे विद्युत लाइनों और सामग्री की चोरी का अपराध कहा जाएगा और वह कारावास से जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी या जुर्माने से या दोनों से दण्डनीय होगा।

Related posts

जर्जर व बदहाल है शाहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन।

rktvnews

भोजपुर : रानीसागर मे सिगरेट नही देने को लेकर दुकानदार के साथ मारपीट।

rktvnews

रायपुर : दो दिनों में 7.78 लाख महिलाओं ने महतारी वंदन के लिए भरा आवेदन।

rktvnews

बीमारी, जो माँ बनने के मार्ग में रुकावट पैदा करके बढ़ा सकती है गर्भपात का खतरा – डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड द्वारा आयोजित सहकारिता के माध्यम से जैविक उत्पाद को बढ़ावा देने पर राष्ट्रीय संगोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।

rktvnews

आमजन के सपने साकार करने में मददगार महंगाई राहत कैम्प – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री -अलवर में किया महंगाई राहत कैम्प का अवलोकन।

rktvnews

Leave a Comment