RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखण्ड:भाजपा ही आदिवासियों की हितैषी है : बाबूलाल मरांडी

भाजपा की सरकार में ही संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया।

रांची/झारखण्ड ( डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार) 26 मई।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 26 मई को दुमका लोकसभा के अंतर्गत सारठ विधानसभा के शहरजोरी, बुधनाडीह, पलमा, मोहनपुर के विभिन्न क्षेत्रों में दुमका लोकसभा के प्रत्याशी श्रीमती सीता सोरेन पक्ष में जनसंपर्क अभियान के तहत बैठक को सम्बोधित किया।
साथ ही, प्रदेश अध्यक्ष ने दुमका लोकसभा अंतर्गत जनसंपर्क कर माताओं बहनों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा की सरकार में ही संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया। भाजपा आदिवासियों की हितैषी है। भाजपा ने ही द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति बनाया है। झारखंडवासियों के मान और सम्मान को भाजपा ने रखा। अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग झारखंड राज्य बनाया।
उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह कई दशकों तक देश के शासन में रही। वह चाहती तो अलग झारखंड राज्य बना सकती थी, लेकिन ऐसा कांग्रेस नहीं किया। इसलिए कहता हूं कि ये लोग झारखंड के विरोधी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा उन्हीं लोगों के साथ रहती है। उन्होंने कहा कि पहले गांव तक सड़कें नहीं थी। नदी-नाला में पुल-पुलिया भी नहीं था। आने-जाने में लोगों को कितनी कठिनाईयां होती थी। और घर में बिजली भी नहीं हुआ करता था। लेकिन जब देश में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और झारखंड में भाजपा की सरकार बनी। उसके बाद गांव तक सड़के भी पहुंच गई। घरों तक बिजली भी पहुंच गया और नदी-नाला में पुल-पुलिया का भी निर्माण हुआ।
प्रदेश अध्य्क्ष ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। वह प्रत्येक महीने मुफ्त में पांच किलो अनाज दे रहे है। आयुष्मान कार्ड से बढ़िया अस्पताल में पांच लाख तक का मुफ्त इलाज हो रहा है। उन्होंने मतदाताओं से 1 जून को एक-एक वोट भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में देने की अपील की।
इस जनसंपर्क अभियान में सारठ विधायक रणधीर सिंह सहित कई पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

कहानिका राष्ट्रीय अधिवेशन सह अखिल भारतीय कवि सम्मेलन।

rktvnews

अब आसान नहीं तमंचे पे डिस्को।

rktvnews

भोजपुर:तीन गिरफ्तार अभियुक्त गए जेल।

rktvnews

प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

हंगरी के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा के उप-सभापति से मुलाकात की।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने अमर जवान ज्योति पर किए श्रद्धासुमन अर्पित।

rktvnews

Leave a Comment