RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव ने किया ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)06 जनवरी।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव के द्वारा प्रखंड कार्यालय गिरिडीह स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उपायुक्त ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा मासिक निरीक्षण दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिसर का अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, बीयू हॉल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम, तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं आदि का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने के निर्देश दिए। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, रंथू महतों, अंचलाधिकारी गिरिडीह, जितेंद्र प्रसाद, अग्निशमन पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जिलाधिकारी रीना जोशी ने बहुउद्देशीय शिविर की अध्यक्षता की।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:महाकाल और मृत्युंजय हैं भगवान शिव : आचार्य भारत भूषण

rktvnews

पटना:नीतीश कैबिनेट में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय में हुई बढ़ोतरी पर लगी मुहर।

rktvnews

दर्शनीय है रोहतास का दुर्गावती जलाशय।

rktvnews

फिल्म ‘गुलमोहर’ तीन पीढ़ियों में परिवार और घर के प्रयोजन की पड़ताल करती है: निर्देशक राहुल वी. चित्तेला

rktvnews

Leave a Comment