RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग (2023-24) के सीनियर डिवीजन की चैंपियन बनी बिहिया क्रिकेट अकादमी बलू।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 मई। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन का शनिवार को फाइनल मैच अवेंजर क्रिकेट क्लब ग्रीन बनाम बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ |मैच शुरू होने से पहले बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व संयुक्त सचिव कुमार अरविंद द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया | टॉस जीतकर अवेंजर क्रिकेट क्लब ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया | पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू की पूरी टीम 29 ओवर में 165 रन बनाकर आउट हो गई |बिहिया क्रिकेट अकादमी की तरफ से हृदयानंद ने सर्वाधिक 60 रन, विक्की ने 43 रन, मोहम्मद कैफ ने 16 रन, सुनील गुप्ता ने 11 रन तथा अमर कुमार ने 11 रनों का योगदान किया |अवेंजर क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मनीष चौबे ने सर्वाधिक तीन विकेट, अंकित सिंह ने दो विकेट, अंकित कुमार ने दो विकेट तथा शिवम और चंदन ने एक-एक विकेट लिया |
165 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी अवेंजर क्रिकेट क्लब की शुरुआत अत्यंत ही खराब रही उसके दो बल्लेबाज मात्र पांच रन के स्कोर पर पेवेलियन लौट गए| अवेंजर क्रिकेट क्लब की आधी टीम मात्र 64 रन बनाकर पेवेलियन लौट चुकी थी |उसके बाद अंकित कुमार ने शानदार 36 रन एवं सचिन कुमार ने 18 रन बनाकर अपनी टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया लेकिन उसके बाद कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक सका और अवेंजर ने यह मैच 33 रन से हार गई| अवेंजर की तरफ से चंदन कुमार ने 27 रन ,अंकित कुमार ने 36 रन ,सचिन ने 18 रन और कुणाल ने 10 रनों का योगदान किया| इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका |बिहिया क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हृदयानंद ने सर्वाधिक चार विकेट, मोहम्मद कैफ ने दो विकेट, शिवम सिंह ने दो विकेट और वीरू ने एक विकेट प्राप्त किया |इस प्रकार बिहिया क्रिकेट अकादमी (ब्लू )ने यह मैच 33 रनों से जीतकर सीनियर डिवीजन का खिताब अपने नाम किया |आज के मैन ऑफ द मैच हृदय आनंद सिंह रहे |आज के मैच के निर्णायक जिला पैनल के अभिषेक रंजन एवं शशांक पांडे थे ,स्कोरिंग विक्की ने की |मैच के दौरान बिहार एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष यशवंत सिंह ,जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी, विभिन्न क्लबों के सीनियर खिलाड़ी एवं सैकड़ो की संख्या में दर्शक फाइनल मैच का लुफ्त उठाने के लिए उपस्थित रहे| इसकी जानकारी जिला लीग संयोजक आकाश कुमार ने दी|

Related posts

मुजफ्फरपुर:शहरी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए योजनाओं की समीक्षा, खराब चापाकलों व नलों को शीघ्र ठीक करने का निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने बिहिया के महादलित टोले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का किया स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल जी०बी०ओ० +2 उच्च विद्यालय वंशवर में आयोजित शिक्षा संवाद में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर ने बक्सर को 243 रनों के विशाल अंतर से हराया।

rktvnews

शराब के साथ शराब धन्धेबाज गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं

rktvnews

Leave a Comment