RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:आर के सिंह के समर्थन में हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष सुमन ने किया जनसंपर्क।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 मई। शनिवार को मंत्री डॉ संतोष सुमन ने आरा जिले के विभिन्न प्रखंडों में जनसंपर्क अभियान चलाया और मतदाताओं से आर के सिंह को विजय बनाने का संकल्प दोहराया।डा सुमन ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। भारत आज विश्व में सबसे बड़ी अर्थब्यवस्था बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी गरीब गुरबो के लिए सैकड़ो कल्याणकारी योजना चला रहे है जिसका सीधा फायदा आप तक पहुँच रहा है। पहले योजना की राशि का बिचौलिया बंदरबांट कर रहे थे जिसे मोदी जी ने रोक दिया है। आप सब भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए राजग प्रत्यासी आर के सिंह को वोट देकर विजयी बनावे।
हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष सुमन ने श्याम सुंदर शरण, युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाल परवेज, गिरधारी सिंह, राकेश रंजन, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश सचिव सुनील पाठक, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय विश्वास भट्ट, अनिल रजक, आकाश कुमार,सुमन सिंह , सूर्या सिंह समेत राजग के कई साथियों के साथ भोजपुर जिला के हरिगाव, आयर, सरथुआ, बलुआ , गीधा, नया मोहमदपुर सहित कई गावो में जनसंपर्क किया।इस दौरान आरा में प्रवेश करते ही दर्जनों स्थानों पर मंत्री संतोष सुमन का गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया।
डॉ संतोष सुमन ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज मुसहर जाती का जो सम्मान बढ़ा है वह राजग नेतृत्व का ही देन है। आप सब के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी दिन रात मेहनत करते है ताकि आपका सम्मान बढ़े। आप सब राजग प्रत्यासी आर के सिंह को वोट देकर विजयी बनावे । आपके एक एक वोट से राजग के साथ साथ हम पार्टी मजबूत होगी और फिर एकबार देश का नेतृत्व मोदी जी के हाथों में होगा। आज नीतीश जी के नेतृत्व में हमे तीन विभाग की जिम्मेदारी मिली है जिसका श्रेय आप सब को जाता है। मुसहर जाती के उत्थान और सम्मान के लिए जो कार्य बिहार में नीतीश जी और देश मे मोदी जी कर रहे वह काम और कोई नही कर सकता।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगो मे राकेश सिंह मुखिया, डोमन मुसहर, करमा मुसहर , राजेश मांझी, दिलीप राम, पदारथ मुसहर, गीता मुसहर, सरोज मुसहर सहित कई थे।

Related posts

भोजपुर:शाहपुर के रुद्रनगर में नदी में डुबने से हुई दो युवकों की मौत पर परिजनों से मिलने पहुंचे सांसद सुदामा प्रसाद

rktvnews

गढ़वा:एसआईएस लिमिटेड में सुरक्षा कर्मी के रूप में रोजगार पाने के सुनहरा अवसर।

rktvnews

बहेलियों से पक्षियों को समाजसेवी दीपक अकेला ने कराया आजाद।

rktvnews

वायुसेना अकादमी (एएफए) में संयुक्त दीक्षांत समारोह परेड।

rktvnews

वैशाली: डीएम ने किया पातेपुर बीआरसी प्रांगण स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में निर्मित वज्रगृह का निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 25 जून 26

rktvnews

Leave a Comment