RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीयव्यापार

देखो अपना देश” पहल के अंतर्गत आईआरसीटीसी बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा टूर पैकेज संचालित करेगा।

7 रात और 8 दिन की ये प्रस्तावित भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन यात्रा दिल्ली से शुरू होगी।

RKTV NEWS/नयी दिल्ली,आईआरसीटीसी “देखो अपना देश” पहल के अंतर्गत बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा टूर पैकेज का संचालन करेगा, जिसमें डॉ. भीम राव अंबेडकर के जीवन से जुड़े कुछ प्रमुख स्थलों को शामिल किया जाएगा। बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा की पहली यात्रा अप्रैल 2023 में नई दिल्ली से शुरू होगी। “देखो अपना देश” पहल के तहत रेल मंत्रालय भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के साथ मिलकर पूरे भारत में कई थीम आधारित सर्किट पर भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन कर रहा है।

ये 7 रात और 8 दिन की प्रस्तावित भारत गौरव पर्यटक ट्रेन यात्रा दिल्ली से शुरू होगी है और इसका पहला पड़ाव मध्यप्रदेश में डॉ. अंबेडकर नगर (महू) है जो बाबा साहेब की जन्मभूमि (भीम जन्म भूमि) है। फिर ये ट्रेन नागपुर रेलवे स्टेशन तक जाती है जहां पर्यटक नवयान बौद्ध धर्म के पवित्र स्मारक – दीक्षाभूमि की यात्रा के लिए आगे बढ़ते हैं। आगे ट्रेन नागपुर से सांची के लिए रवाना होती है। सांची के दर्शनीय स्थलों में सांची के स्तूप और अन्य बौद्ध स्थलों की यात्रा शामिल है। सांची के बाद वाराणसी अगला गंतव्य है, जहां सारनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर की यात्रा भी शामिल है। अगला और अंतिम गंतव्य स्थल है – गया। वहां पर्यटकों को प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर और अन्य मठों के दर्शन के लिए बोधगया के पवित्र स्थल पर ले जाया जाएगा। अन्य महत्वपूर्ण बौद्ध स्थलों राजगीर और नालंदा को भी सड़क मार्ग से कवर किया जाएगा। ये यात्रा अंत में नई दिल्ली में समाप्त होगी। पर्यटकों के पास दिल्ली, मथुरा और आगरा कैंट स्टेशनों पर ट्रेन में चढ़ने/उतरने का विकल्प होगा।डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर, जिन्हें प्यार से “बाबा साहेब” कहा जाता है, वे भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता थे। इसके अलावा वे एक प्रसिद्ध न्यायविद, राजनीतिक कार्यकर्ता, मानवविज्ञानी, लेखक, वक्ता, इतिहासकार, अर्थशास्त्री और विद्वान भी थे। अंबेडकर ने अपने पूरे जीवन में अस्पृश्यता जैसी सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए संघर्ष किया और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए खड़े हुए। आईआरसीटीसी द्वारा डिज़ाइन की गई इस बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा का उद्देश्य अंबेडकर के जीवन से जुड़े स्थानों और स्थलों को रेखांकित करना है। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन की शुरुआत भारत सरकार की पहल “देखो अपना देश” के अनुरूप घरेलू पर्यटन में विशेष रुचि वाले सर्किटों को बढ़ावा देने के लिए है। ये ट्रेन आईआरसीटीसी द्वारा संचालित की जा रही है और बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा के सभी विवरण, और एक विशेष रुचि वाला ट्रेन पैकेज आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Related posts

बक्सर एसपी ने ब्रह्मपुर थानेदार सहित अन्य पुलिस कर्मियों को किया निलंबित, एफआईआर दर्ज करने के दिए आदेश!मामला थाने में जब्त शराब के अतरिक्त अवैध शराब रखने का।😲

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 17 नवंबर 25

rktvnews

पूर्वी चंपारण:निर्वाचन कार्य में प्रशिक्षण अत्यन्त महत्वपूर्ण, सभी मास्टर ट्रेनर अच्छे से प्राप्त करें प्रशिक्षण: जिलाधिकारी

rktvnews

अत्याधुनिक बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के साथ कवरत्ती का पहला ऑन-ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र से 250 करोड़ रुपये बचाने, 190 लाख लीटर डीजल की खपत कम होने और 58,000 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी होने का अनुमान।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 29 सितंबर को बिहार दौरे पर !नालंदा विश्वविद्यालय के छात्रों और संकाय सदस्यों के साथ संवाद करेंगे।

rktvnews

भोपाल के साहित्य जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण : साहित्यकार पार्क का भूमि पूजन सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment