RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : सड़क के किनारे गड्ढे में मिली एक्सपायरी दवाएं।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 मई। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के रमदतहीं गाँव के समीप रमदतहीं-दलनछपरा सड़क के किनारे गड्ढे में लाखों रुपये मूल्य की एक्सपायरी दवा मिलने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने करनामेपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अतिउल्लाह अंसारी को दी। घटना की सूचना मिलने पर करनामेपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अतिउल्लाह अंसारी ने घटनास्थल पर पहुँच कर गड्ढे में फेंकी गई दवाइयों को जप्त किया जिसे करनामेपुर थाना परिसर में जप्त कर रखा गया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि जप्त दवाओं की संख्या 40 डब्बा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अतिउल्लाह अंसारी ने बताया कि सड़क के किनारे फेंकी गई दवा सरकारी दवा नहीं है। फेंकी गई दवा निजी कंपनियों की है जिनमें ज्यादातर मल्टीविटामिन की दवा है जिसका डेट एक्सपायर हो चुका है। उक्त दवाओं का मूल्य लाखों रुपया बताया जाता है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

 

Related posts

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्य सचिव तथा विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भारतीय रेल ने दिसंबर, 2023 तक 1154.67 मीट्रिक टन माल लदाई का लक्ष्य हासिल किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 जुलाई 25

rktvnews

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव की असम के मुख्यमंत्री से हुई सौजन्य भेंट।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 29 नवंबर 25

rktvnews

भोजपुर:अभियुक्त व वारंटी गए जेल।

rktvnews

Leave a Comment