RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने आरा विधानसभा क्षेत्र में चलाया जनसम्पर्क अभियान।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 मई ।इंडिया गठबंधन समर्थित भकला(माले) प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने आज आरा प्रखंड के बलुआं, सनादिया, रतन दुलारपुर, चकिया, रामदेव छपरा, वसंतपुर, भादेया, मानपुर, दुरौंधा, निर्मलपुर, पिपरा, जगवलिया आदि गांवों तथा आरा शहर के मीराचक, भलुहीपुर,अहीरपुरवा, अबरपुल, गोपाली कुआंआदि मुहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने,लोकतंत्र बचाने के लिए मोदी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का आह्वान किया। उन्होंने मोदी तानाशाहीके खात्मे और इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने के लिए 1 जून को चुनाव चिन्ह झंडे पर तीन तारा पर बटन दबाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद व ऊर्जा राज्य मंत्री ने अपनी सांसद निधि के 18 करोड़ रुपयों में से मात्र 95 लाख रुपये खर्च कर विकास का ढिंढोरा पिट रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सम्भावित हार से बौखलाये भाजपा के नेता और प्रधानमंत्री मोदी नफरती विष वमन और विपक्षी नेताओं के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी से ध्रुवीकरण करने की असफल कोशिशें कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आरा संसदीय क्षेत्र के मजदूर-किसानों, छात्र-नौजवानों, महिलाओं, छोटे-बड़े दुकानदारों और समाज के सभी कमजोर तबकों को भाजपा सरकार ने ठगने का काम किया है। अग्निवीर योजना जिसमें 18 वर्ष की उम्र में भर्ती और 22 वर्ष की उम्र होते ही रिटायरमेंट का प्रावधान है, इसका उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन सरकार अग्निवीर योजना को खत्म कर सेना में स्थायी बहाली शुरू करेगी और पहले जैसा ही पेंशन और अन्य सुविधाएं देगी।
तीनो कृषि कानून खत्म होंगे और एमएसपी को कानूनी गारंटी दी जाएगी।
जनसंपर्क में आरा प्रखंड सचिव विजय ओझा,राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,राजद प्रखंड अध्यक्ष मदन यादव, जिला परिषद सदस्य,भीम यादव, धनंजय यादव, हरिफन यादव, विष्णुदेव यादव, कांग्रेस नेता बिजेंद्र यादव, राजमोहन सिंह, राज गौरव, शुहेल खान, विनोद चंद्रवंशी, श्रीनिवास यादव, रजनीश यादव, धर्मेंद्र पासवान,समेत बड़ी संख्या में इंडिया गठबन्धन के नेता-कार्यकर्त्ता शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:वेतन के लिए महिला कॉलेज शिक्षक संघ का धरना प्रदर्शन जारी।

rktvnews

नालंदा:परिचय दास की दो आलोचना-कृतियों ‘एवम् अथवा’ और ‘समीचीन’ का लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:16 जुलाई को आयोजित होगा आर वी एस पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने एफएसएसएआई द्वारा की गई विभिन्न पहलों की समीक्षा की; खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में “उल्लेखनीय प्रगति” की सराहना की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:किसानों को उपार्जित गेहूं का भुगतान समय पर करें,प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण ने की समीक्षा।

rktvnews

नई दिल्ली:पंडिता रमाबाई की जीवनी पर आयोजित हुई गोष्ठी।

rktvnews

Leave a Comment