RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:माइक्रो-फाइनेंस का कर्ज बना महिलाओं के गले की फांस : मीना तिवारी

ऐपवा नेताओं ने आरा संसदीय क्षेत्र में आज भी किया जोरदार चुनाव प्रचार ।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)21 मई।ऐपवा महासचिव मीना तिवारी और अन्य महिला नेताओं ने आज भी आरा संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के पक्ष में जोरदार प्रचार अभियान चलाया। समता राय भी उनके साथ थीं।
ऐपवा महासचिव मीना तिवारी ने आज संदेश प्रखंड के भटौली, कोरी, जमुणव और पंडुरा गांवों में महिलाओं की बैठकों को संबोधित किया।
महिलाओं को सम्बोधित करते हुए मीना तिवारी ने कहा कि चुनाव में बुरी तरह हार रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गठबंधन पर महिलाओं का मंगलसूत्र चुराने जैसे घटिया आरोप लगाने की कोशिश की। ऐसा कहकर वे अपने दस वर्षों के राज में हुए कारपोरेट लूट और महिला अत्याचार की घटनाओं पर पर्दा डालने की बेशर्म व नाकाम कोशिश कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मोदी राज में महिलाएं गरीबी और बेरोजगारी के दलदल में धँसती गयी हैं। पंजाब से बिहार तक और गांव से लेकर शहर तक माइक्रो फायनेंस कम्पनियों के जाल में फंसी महिलाएं पूरे परिवार समेत खुदकुशी करने को बाध्य हुई हैं।उन्होंने कहा कि मोदी राज में महिलाएं असुरक्षित, अधिकारहीन और हर तरह से कमजोर हुई हैं यह अबतक प्रकाशित सारे आंकड़ों से साबित होता है। देश में जब इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो उनसे छीने गए सारे अधिकार वापस लौटाए जाएंगे।
उनके साथ ही सोहिला गुप्ता, संगीता सिंह, माधुरी गुप्ता और इन्दु सिंह ने भी विभिन्न इलाकों में महिलाओं के बीच प्रचार अभियान चलाया।
महिला नेत्री श्वेता राज ने आज खनेट गांव में महिलाओं की एक बड़ी सभा को जम्बोधित करते हुए आरा संसदीय क्षेत्र से सुदामा प्रसाद और अगिआंव विधानसभा क्षेत्र से शिव प्रकाश रंजन को जिताने की अपील की।

Related posts

उज्जैन:ओलंपिक पदक विजेता विवेक सागर ने किए भगवान महाकाल के दर्शन।

rktvnews

नवादा: जिले के पदाधिकारियों की आगामी त्योहारों को ले छुट्टियां रद्द।

rktvnews

वर्दी समाज और देश के सम्मान का प्रतीक – राज्यपाल मंगुभाई पटेल

rktvnews

भोजपुर:प्रयोगशाला प्रभारी प्रमोद कुमार के अ.ग्रहण पर विदाई समारोह।

rktvnews

पीयूष गोयल ने सैन फ्रांसिस्को की अपनी यात्रा के पहले दिन फ़्रेमोंट में टेस्ला फैक्ट्री का दौरा किया; द्विपक्षीय बैठकें आयोजित कीं तथा निवेशक गोलमेज सम्‍मेलन में भाग लिया।

rktvnews

पटना:सितम्बर में आहूत होगा साहित्य सम्मेलन का भव्य शताब्दी-समारोह,दिया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप, भारत के ही नहीं विदेशों के हिन्दी-सेवी भी लेंगे भाग।

rktvnews

Leave a Comment