RK TV News
खबरें
Breaking Newsआयुर्वेद

बागपत:धनवंतरी जयंती पर जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से आयुर्वेद पौधों के बारे में ली जानकारी।

बागपत /उत्तर प्रदेश 10 नवंबर।अष्टम आयुर्वेदिक दिवस धनबाद भगवान धन्वंतरि जी की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज देव इंटर कॉलेज डोलचा का भ्रमण किया स्कूल की साफ सफाई और बच्चों का अनुशासन पर्यावरण की मिसाल को देखकर जिलाधिकारी ने विद्यालय की प्रशंसा की देव इंटर कॉलेज 1968 में बनाया गया था जिसकी इमारत बहुत ही सुंदर है और सबसे आकर्षण वहां पर 70 प्रजातियों के औषधि पौधे लगे हुए है जिनके बारे में जिलाधिकारी ने विद्यालयों के विद्यार्थियों से जानकारी ली जिसमें विद्यार्थियों ने बहुत सरल और सहजता के साथ प्रत्येक पौधे के बारे में और उनसे होने वाले लाभ पर छात्राओं ने प्रकाश डाला। औषधिय पौधे के प्रति विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश यादव दृढ़ संकल्पित हैं जिनका उद्देश्य अपने संस्कारों में अपनी संस्कृति को पौधों के प्रति जोड़ा जाए विद्यालय में औषधि वाटिका का भी बनी हुई है जिसमें लेमनग्रास मरवा अश्वगंधा तुलसी अंजीर कालावास, पिपली ,इंसुलिन, दालचीनी आदि के पौधे स्थापित थे। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर की औषधि वाटिका में दालचीनी का पौधा लगाया और पौधों के प्रति विद्यार्थियों को अधिक जागरूक किया।
जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोली विज्ञान प्रदर्शनी पोस्टर प्रतियोगिता आदि का अवलोकन किया जिसमें निकिता नाम की छात्रा ने धन्वंतरि जी की बहुत सुंदर तस्वीर बनाई ,जिसे देखकर जिलाधिकारी ने उन्हें बधाई दी और सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की भी कामना की। विद्यालय परिसर में एक सकारात्मक अनुशासन व्यवस्थित सुसंगठित माहौल था जिसमें मल्टीप्ल प्रतिभाएं हैं उन्होंने बच्चों को सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया अपने सपनों में रंग भरने का समय है।
विद्यालय में धन्वंतरि जयंती पर सास्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया और जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
पुरा महादेव ग्रामीण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरा महादेव पहुंचकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यालय की 106 छात्राओं को दीपावली के अवसर पर मिठाई, स्कूल बैग,जूते, स्टेशनरी ,उपहार के रूप में दिया और बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा अपने सपनों में रंग भरना होगा संयम रखना होगा लक्ष्य पर पहनी नजर रखनी होगी मनोयोग से पढ़ाई करोगे तो सफलता आपको जरूर मिलेगी और एक पढ़ाई ही शिक्षा ही व्यक्ति के अंत तक काम आती है जिससे वह अपने हर सपने को साकार कर सकता है।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र सक्सेना क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी मोनिका गुप्ता विद्यालय प्रधानाचार्य मुकेश यादव सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने शास्त्री भवन में डीएमएफ गैलरी का उद्घाटन किया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:निर्वाचक सूची की शुद्धता लोकतंत्र की नींव : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

भोजपुर : जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के बाढ प्रभावित क्षेत्र के 71 विद्यालयों को किया गया बंद।

rktvnews

अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मिला ग्रीनटेक CSR इंडिया अवार्ड।

rktvnews

बक्सर:राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने हेतु डीएम ने कलाकारों को सारण(छपरा)के लिए किया रवाना।

rktvnews

बाबा अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल पर बिहार राज्य दफादर चौकीदार पंचायत, शाहाबाद प्रमंडल कमिटी द्वारा होगा समारोह का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment