RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पर्यावरण एवम स्वास्थ्य पर सेमिनार,दुष्प्रभाव को जानने के लिए अभी रिसर्च की जरूरत :डा कुमार कौशलेंद्र

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 मई। सोमवार को सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज के रसायनशास्त्र विभाग द्वारा “रासायनिक प्रदूषक: पर्यावरण एवम स्वास्थ्य पर प्रभाव” पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्या डॉ पूनम कुमारी, मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता डॉ कुमार कौशलेंद्र, संयोजक डॉ अर्चना कुमारी, सह संयोजक डॉ अरविन्द कुमार सिंह एवं एनएसएस समन्वयक डॉ साधना रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य वक्ता डॉ कुमार कौशलेंद्र ने रासायनिक प्रदूषक के बारे में बताया की खाने से लेकर पहनने तक में हर जगह केमिकल का इस्तेमाल होता है। कपड़ो को रंगीन बनाने में केमिकल का उपयोग होता है। अलग अलग इंडस्ट्रीज से बनने वाले उत्पाद के दौरान बहुत सारे हानिकारक केमिकल उत्सर्जित होते हैं जिससे पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है जिसका सीधा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है।
इनके दुष्प्रभाव को जानने एवम समझने के लिए रिसर्च की आवश्यकता है।
इसमें यूजी एवं कुछ शोधार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से अपने विचारों को प्रस्तुत किया। पोस्टर का निरीक्षण अतिथियों द्वारा किया गया जिसमें डॉ कुमार कौशलेंद्र, डॉ अरविन्द कुमार सिंह, डॉक पूनम कुमारी एवम डॉ राधिका रमण सिंह द्वारा किया गया। प्रथम स्थान पर शोधार्थी पूजा कुमारी, द्वितीय स्थान पर शोधार्थी राजीव रंजन एवम तृतीय स्थान पर स्नातक भाग 3 के छात्र विशाल सिंह रहें। डॉ रामनारायण मिश्रा ने भी इस सेमिनार में अपने विचार व्यक्त किए। धन्यवाद ज्ञापन डॉ अरविन्द कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया। मौके पर कॉलेज के शिक्षक ऋषिराज ओझा, डॉ अनंत कुमार, डॉ पंकज, डॉ अनामिका, डॉ राजलक्ष्मी, डॉ आनंद, डॉ आशा रानी, डॉ पूजा, डॉ प्रेमलता, डॉक एस डी सिंह, डॉ अशोक कुमार तिवारी एवं जगजीवन कॉलेज के शिक्षक डॉ लक्ष्मी, डॉ किरण, डॉ शशि, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के शोधार्थी एवम कॉलेज के छात्र- छात्राएं उपस्थित रहें।

Related posts

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर:तुलसीदास की रचना कालजयी :प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

rktvnews

भोजपुर: शाहपुर प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस पर किया गया ध्वजारोहण।

rktvnews

भोजपुर:पटना में होने वाले नवनिर्वाचित सांसदों के सम्मान समारोह को ले भोजपुर लोजपा रामविलास की बैठक।

rktvnews

नारनौल:मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का डीसी मोनिका गुप्ता ने किया अवलोकन।

rktvnews

नेत्र दान जागरूकता को रैली आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment