RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:लंबित तथा प्रक्रियाधीन भर्तियों को शीघ्र पूरा करें : मुख्य सचिव

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)20 मई। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव हेमंत कुमार गेरा के साथ विभिन्न विभागों में लंबित तथा प्रक्रियाधीन भर्तियों को लेकर समीक्षा बैठक की।
मुख्य सचिव सोमवार को शासन सचिवालय में कार्मिक विभाग की बैठक ले रहे थे इस दौरान उन्होंने विभागवार लंबित, प्रक्रियाधीन और न्यायालय में वाद लंबित भर्तियों की स्थिति जानी और निर्देश दिए कि राजस्थान लोक सेवा आयोग, राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड साथ ही स्वायत शासन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के साथ विभिन्न विभागों में लंबित भर्तियों को जल्द से जल्द पूर्ण करें। श्री पंत ने आरपीएससी और आरएसएमएसएसबी को और अधिक सशक्त करने के भी निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग में भर्तियों की समस्या को लेकर श्री पंत ने विभाग को हिदायत देते हुए कहा कि जल्द कारगर कार्यवाई करें और लंबित भर्ती प्रक्रिया को अतिशीघ्र पूर्ण करें।
इसी प्रकार शिक्षा विभाग में लंबित वरिष्ठ अध्यापक, व्याख्याता और शारीरिक शिक्षक भर्तियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव राम निवास मेहता, शिक्षा विभाग के सचिव कृष्ण कुणाल, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 18 मार्च 25

rktvnews

गिरीडीह:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह– 2026 के तहत चला ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में छपरा सदर प्रखंड के विष्णुपूरा में विशाल जन समूह के बीच हुआ जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

चतरा:जिले के विभिन्न पंचायतों में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन!उपायुक्त अबु इमरान ने मोकतमा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में पहुंच लगाएं गए शिविर का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:जगजीवन कालेज में मानवाधिकार दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंप के लिए लाइसेंस की जरूरत खत्म।

rktvnews

Leave a Comment