RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:तकनीकी शिक्षा में हबटेक सॉल्यूशन का क्षेत्र में योगदान सराहनीय : रघुपति यादव

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 20 मई।हबटेक सॉल्यूशन, माउंटेन मूवर्स इंटरनेशनल स्कूल एवं कुशल युवा केंद्र फरहदा के संयुक्त तत्वाधान में 15 वा वार्षिक उत्सव प्रमाण पत्र वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में बड़ाहरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी रघुपति यादव शामिल हुए ।इनके अलावा मुख्य रूप से माउंटेन मूवर्स इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक संतोष कुमार, हबटेक सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अभिषेक अग्रवाल, सरैया के पूर्व मुखिया दुर्गेश चौरसिया, पूर्वी गुंडी के मुखिया आनंद गोपाल पंडित, पश्चिमी गुंडी के मुखिया अंकु यादव, पी० के० एस ० कोचिंग सेंटर फरहदा के संस्थापक पप्पूजी, सुदामा मास्टर साहब सरैया के साथ मां मैतत्राणी स्कूल गुंडी के अनंत सर, नीरज कुमार, रवि कुमार, नेहा कुमारी, सद्दाम सर, राजा सर आदि थे। इस अवसर पर उपस्थित छात्र एवं छात्राओं के बीच मेंहदी प्रतियोगिता, निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा, 10वी एवम 12वी में पास सम्मलित सभी छात्र एवम छात्राओ को सर्टिफिकेट एवम मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रत्याशी रघुपति यादव ने कहा की हमारे समाज में कंप्यूटर शिक्षा बहुत जरूरी है एवं हबटेक सॉल्यूशन इस क्षेत्र में अग्रसर छात्र एवं छात्राओं को बढ़ावा देती रहती है।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी बीएलओ,बीएलओ सुपरवाइजर एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित।

rktvnews

रायपुर : बस्तर दशहरा : ‘कुटुंब जात्रा’ रस्म के साथ हुई देवी-देवताओं का ससम्मान विदाई।

rktvnews

भोजपुर: सांसद सुदामा प्रसाद की अध्यक्षता में दिशा की बैठक संपन्न।

rktvnews

11मार्च को आईपीएस आनंद मिश्रा जगजीवन कॉलेज आरा में विद्यार्थियों को करेंगे संबोधित।

rktvnews

दुमका : गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त ने की समीक्षा।

rktvnews

जाति और अदालत : न्यायिक चर्चा और अधूरा संवैधानिक वादा!

rktvnews

Leave a Comment