RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सांसद सुदामा प्रसाद की अध्यक्षता में दिशा की बैठक संपन्न।

सांसद ने पीएम आवास योजना अंतर्गत जिले में असहाय एवं झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को प्राथमिकता से आवास मुहैया कराने पर दिया जोर।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 दिसंबर। आज आरा सांसद  सह जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के अध्यक्ष सुदामा प्रसाद की अध्यक्षता में दिशा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत सांसद सुदामा प्रसाद, राधा चरण शाह (बिहार विधान परिषद सदस्य), श्रीभगवान सिंह कुशवाहा (बिहार विधान परिषद सदस्य) इंदु देवी, महापौर (आरा नगर निगम), जिला परिषद अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया और उप विकास आयुक्त भोजपुर डॉ. अनुपमा सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
बैठक में सांसद सुदामा प्रसाद ने गत बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन के आधार पर जिले में चल रही प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY), राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), सर्व शिक्षा अभियान (SSA), प्रधानमंत्री पोषण योजना, समेकित बाल विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का विशेष रूप से उल्लेख किया और उनकी प्रगति की जांच की।
सांसद ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना पर जोर दिया, जहां उन्होंने कहा कि जिले में असहाय और झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को प्राथमिकता से आवास मुहैया कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में समय पर जनप्रतिनिधियों को सूचित करना जिला प्रशासन का कर्तव्य है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सड़क निर्माण और अन्य योजनाओं की गुणवत्ता और समय पर पूरा होने की जिम्मेदारी प्रशासन की है।
बैठक के दौरान, बिजली, पानी, सड़क, और प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित मुद्दों पर विशेष चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे निर्धारित समय में योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। इस बैठक में सभी प्रखंड प्रमुख,सभी नगर अध्यक्ष,नगर आयुक्त, नगर निगम, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:पेंशन निधि विनायक एवं विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया अटल पेंशन योजना पर आउट रिच प्रोग्राम आयोजन।

rktvnews

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेवल मार्ट – राजस्थान को मिला बेस्ट कल्चरल टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर अवार्ड।

rktvnews

भोजपुर:75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास आयोजित,जिलाधिकारी राजकुमार ने किया झंडोत्तोलन बोले भोजपुर प्रगति पथ पर अग्रसर।

rktvnews

बृंदा दहल, सिद्धि शर्मा और स्तुति विंकले ने साझा की मकर संक्रांति से जुड़ी अपनी यादें।

rktvnews

चिराग पासवान ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री का कार्यभार संभाला।

rktvnews

मसौढ़ी:क्यों करें हम समझौता’ ने उठाए बेटियों के हक के सवाल, नाट्य महोत्सव का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment