RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

भोजपुर:महाराजा कॉलेज में 192 संदेश के मतदान दल का द्वितीय प्रशिक्षण किया गया प्रारंभ।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)19 मई।आज 19 मई को पूर्वाह्न 09:30 बजे महाराजा कॉलेज में 192 संदेश के मतदान दल का द्वितीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम से पूर्व जिलाधिकारी, भोजपुर महेंद्र कुमार के द्वारा सभी मतदान दल की ब्रीफिंग की गई l जिलाधिकारी के द्वारा प्रशिक्षण के दौरान/वितरण केंद्र पर, मतदान के पूर्व, मतदान के दौरान एवं मतदान समाप्ति के समय मतदान के कर्तव्यों के बिन्दु पर की गई l जिलाधिकारी के द्वारा निर्वाचन में प्रशिक्षण का महत्व एवं मतदान दल के महत्व पर प्रकाश डाला गया l
ब्रीफिंग में 192 संदेश के ARO- अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर लाल ज्योतिनाथ शहदेव के द्वारा प्रशिक्षण से मतदान समाप्ति तक के सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं यथा-डिस्पैच केंद्र, मतदान से एक दिन पूर्व, मतदान से दो दिन पूर्व/ मतदान केंद्र पर व्यवस्था/ Receiving केंद्र/पैकेट्स की जानकारी आदि पर संक्षेप में प्रकाश डाला।
प्रथम पाली (पूर्वाह्न 09:30 से अपराह्न 01:00) में 668 में 660 मतदान कर्मी (PO,P1,P2, P3) उपस्थित हुए। अनुपस्थित 08 कर्मियों पर स्पष्टीकरण करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई किया जाएगा।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण कोषांग के द्वारा समुचित व्यवस्था यथा-पर्याप्त पेयजल/शौचालय/विद्युत आपूर्ति/पार्किंग/मेडिकल टीम/एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था की गयी है।
प्रशिक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त विक्रम वीरकर ,अपर समाहर्ता (विशेष कार्यक्रम) मोना झा, प्रशिक्षण कोषांग के नोडल ऋषव राज, एवं अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ : श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल से रायपुर की बनी है अलग पहचान : अरुण साव

rktvnews

चतरा:खरीफ मौसम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 550 किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।

rktvnews

होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जारी किया निर्देश, अश्लील गाना बजाने वालों आयेगी शामत।

rktvnews

30 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सीआईएसएफ कर्मियों को उनके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

गढ़वा:अनराज डैम जलाशय में तैराकी, कूदना एवं बोटिंग पर पूर्ण प्रतिबंध।

rktvnews

Leave a Comment