RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पाकुड़ जिले में बूथस्‍तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने संबोधित किया।

नरेंद्र मोदी और भाजपा के रहते कोई भी आदिवासी, दलित और ओबीसी के आरक्षण को खत्म नहीं कर सकता है : बाबूलाल मरांडी

जिसके पास ग़लत ढंग से कमाया हुआ पैसा मिलेगा, उसको जेल जाना ही पड़ेगा।

रांची/झारखण्ड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 18 मई।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राजमहल लोकसभा के पाकुड़ जिले में बूथस्‍तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को 16 मई को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के रहते कोई भी आदिवासी, दलित और ओबीसी के आरक्षण को खत्म नहीं कर सकता है। इंडी गठबंधन वालों की दुकान बंद हो रही है। उनके साथ जनता खड़ी नहीं है। इसलिए भी दुष्प्रचार कर रहे हैं। उनकी साजिश को समझें।
श्री मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को हटाने के लिए साजिश कर रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्ट मंत्री, अफसर और नेताओं पर कार्रवाई की है। वे जेल में बंद हैं। आज इस लोकसभा क्षेत्र से दो-दो लोग जेल में बंद हैं। राजमहल लोकसभा के बरहेट विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में बंद है। लोग कहते हैं कि उन्हें फंसा दिया गया है, पर वे अपनी करनी से जेल में है। उन्‍होंने राजमहल के पहाड़ों को अवैध रूप से खनन कर पत्थरों को बिहार और बंग्लादेश को बेच दिया। पैसे अपनी तिजोरी में भर लिए। नदी के बालों को यूपी और बिहार ले जाते रहे, पर यहां के लोगों को बालू नहीं मिलता है। बालू लाने पर उन पर कार्रवाई की जाती है। झारखंड के लोगों को प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए बालू नहीं मिलता है। लोगों को परेशानी हो रही है।
उन्‍होंने कहा कि हेमंत अमरापाड़ा, लिट्टीपाड़ा में रात में कोयला की चोरी कराते थे1 फर्जी कागज बनाकर जमीन को बेचने और बेचवाने का काम कि‍या। पकुड़िया में 800 से 900 बीघा जमीन अपने भाई और बाकी लोगों के नाम से कराए हैं। ऐसे में झारखंड के लोग क्या करेंगे। संताल परगना के लोग क्या करेंगे। जिस प्रकार से हेमंत सोरेन ने झारखंड को लूटा है, उसके कारण आज वे जेल में हैं।
उन्होंने कहा कि आईएएस पूजा सिंघल के घर से 20 करोड रुपए मिले। वह भी जेल में है। अभी-अभी इस क्षेत्र से विधायक और सरकार में दूसरे नंबर के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के नौकर के घर में 35 करोड रुपए मिले। ये आप सबों से लूटा हुआ पैसा है। चोरी किया हुआ पैसा है। अवैध बालू, पत्थर, जमीन, कोयला से कमाया हुआ पैसा है। ठेकेदारी में कमीशन से लिया हुआ पैसा है। ब्लॉक से कमीशन के रूप में लिया हुआ पैसा है। मनरेगा के कमीशन का पैसा है। वेतन डेढ़ लाख रुपए मिलता है। वैसे में इतना पैसा कहां से आया। वेतन के हिसाब से 10 साल में या जीवन भर में भी इतना पैसा जमा नहीं होगा। यह पैसा राज्य की गरीब जनता का है। ये लोग आरोप लगाते हैं कि फंसाया जा रहा है, जिसके पास भी ग़लत ढंग से कमाया हुआ पैसा मिलेगा, उसको जेल जाना ही पड़ेगा। उसको कोई बचा नहीं सकता है।
श्री मरांडी ने कहा कि एक नौकर के घर में इतना पैसा मिला है। मंत्रियों, सचिव, दलाल, बिचौलियों के घर में जिस दिन तलाशी होगी, तो कोई बचेगा नहीं। हर भ्रष्ट लोगों के यहां तलाशी होगी। जनता मोबाइल पर दलाल, गुंडागर्दी, घूसखोर, कमीशनखोर की सूची भेज दे, निश्चित तौर से उसे भारत सरकार की एजेंसी को देंगे। विश्‍वास दिलाते हैं कि एक-एक कर भ्रष्ट और दलाल अफसरों, दलाल नेताओं को जेल में बंद करा देंगे।
उन्‍होंने कहा कि झारखंड सरकार को पत्र लिखकर हार गए हैं कि यहां गड़बड़ी हो रही है। यह अफसर भ्रष्टाचार कर रहा है। इसे ठीक करें, लेकिन राज्य सरकार कुछ करती नहीं है। राज्‍य सरकार खुद जांच करती, भ्रष्टाचारियों और बिचौलियों को पकड़ती भ्रष्ट अफसरों को जेल में डालती तो यह गड़बड़ी नहीं होती। आज तो इस प्रदेश की सरकार ही गड़बड़ी करने में लगी हुई है। खुद लूटने में लगी हुई है।

Related posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 19वें एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले सशस्त्र बलों के कर्मियों को नकद धनराशि पुरस्कार की घोषणा की।

rktvnews

इंदौर:महिला एवं बाल विकास योजनाओं की प्रगति की केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की समीक्षा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को बधाई दी।

rktvnews

रायपुर : ग्रीष्मकालीन धान के बदले मक्का की खेती से दोगुना लाभ।

rktvnews

भोजपुर:शाहपुर में अधिकारियों ने कराई धान की फसल की कटनी।

rktvnews

TIGER 3 में 12 एक्शन सीक्वेंस!YRF स्पाई यूनिवर्स फिल्म में सबसे अधिक एक्शन सेट-पीस है।

rktvnews

Leave a Comment