RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

इरफान अंसारी को चुनाव प्रचार प्रसार से दूर करने का किया आग्रह।

इरफान अंसारी के खिलाफ तत्काल प्रथिमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी का मांग किया।

रांची/झारखण्ड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 18 मई। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंच कर जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी के खिलाफ़ कार्रवाई करने का आग्रह किया।
सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि जामताड़ा के विधायक इरफ़ान अंसारी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है की “नकली राम भक्तों ने मेरे असली राम को जेल में बंद कर दिया। मेरी भाभी सीता मां दुर्गा की अवतार @ bjp jhark को जलाकर भस्म कर देगी। साथ में उनका हनुमान कदम से कदम मिलाकर रावण की लंका को जला कर राख कर दूंगा। लोगों से अपील किया की सीता मां के एक एक आंसू का बदला लें और राम जी को सही सलामत वापिस।
इस प्रकार का बयान को पोस्ट करने से सनातन धर्म को मानने वालों लोगों को घोर धार्मिक आघात पहुंचा है और साथ ही सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का हर संभव प्रयास किया गया है।
उक्त घटना न सिर्फ प्रभु श्रीराम को मानने वाले पर आघात है बल्कि वर्तमान में देशभर में लागू आदर्श आचार संहिता का भी उलंघन है। गौरतलब है की 20 तारीख को गांडेय विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन महागठबंधन की उम्मीदवार भी है।
तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल सुधीर श्रीवास्तव, न्यायिक मामले के सह प्रमुख प्रकाश झा एवम अधिवक्ता बिपिन कुमार ने यह भी मांग किया है की जामताड़ा विधायक इरफ़ान अंसारी के विरुद्ध कानूनी करवाई हो एवम उन्हें तत्काल प्रभाव से चुनाव प्रचार प्रसार से दूर रहने का आदेश दिया जाए।

Related posts

हर नागरिक बने प्रकृति प्रहरी, बड़े बदलाव के लिए जिद और जुनून जरूरी : लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला ने ‘सभी समय के लिए, सभी लोगों के लिए मापन’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन मापिकी-2025 का आयोजन किया।

rktvnews

इंदौर में पर्यावरण सुधार को लेकर हो रहे कार्यों की राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने की सराहना।

rktvnews

राजीव रंजन सिंह ने मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय का पदभार संभाला।

rktvnews

भोपाल:गैस पीड़ितों के साथ हर कदम पर खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

19 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment