RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: 25 मई को राज्य स्वीप आईकॉन मैथिली ठाकुर का मतदान जागरूकता हेतु होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)18 मई।अपर मुख्य सचिव-सह-अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के निर्देश एवं स्वीप कोषांग बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के आलोक में मैथिली ठाकुर, बिहार राज्य स्वीप आईकॉन के माध्यम से जिलें में मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत दिनांक 25.05.2024 को नगर भवन बक्सर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम स्थल पर उक्त तिथि को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हेतु अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर एवं नजारत उप समाहर्ता बक्सर उक्त तिथि को सुश्री मैथिली ठाकुर के भ्रमण एवं आवासन हेतु आवश्यक प्रबंध करना सुनिश्चित करेंगे।
मैथिली ठाकुर के आवागमन हेतु उक्त तिथि को आवश्यकतानुसार वाहन की व्यवस्था विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा बक्सर करना सुनिश्चित करेंगे।
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर नगर भवन (गैलरी सहित) एवं परिसर की पर्याप्त सफाई हेतु आवश्यक कार्रवाई संबंधित कार्यक्रम के 24 घंटे पूर्व कराना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2024 में कोल इंडिया लिमिटेड के स्टॉल का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत कोईलवर प्रखंड कार्यालय परिसर में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

rktvnews

गिरीडीह:जीटी रोड पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 भारी वाहन जब्त।

rktvnews

हर हर महादेव के गूंज से गुंजायमान हुए शिवालय।

rktvnews

सुपौल:द्वितीय जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला का आयोजन।

rktvnews

पटना:एसआरपी कॉलेज में मना शिक्षक दिवस।

rktvnews

Leave a Comment