RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर अचानक पहुंचे डेयरी प्लांट।

RKTV NEWS/चित्तौड़गढ़(राजस्थान)18 मई।चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक संघ में शुक्रवार को जिला कलक्टर आलोक रंजन ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट की साफ-सफाई, प्रोडक्ट की क्वालिटी देखी। भविष्य के लिए प्लांट के ग्रोथ को लेकर क्या प्लानिंग है, उस बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिला कलक्टर ने डेयरी प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार सेन को कुछ आने वाले प्रॉडक्ट्स को लेकर अपने सुझाव भी दिए। साथ ही दूध की क्वालिटी को टाइम-टू-टाइम चेक करने के निर्देश भी दिए।

डेयरी की सफाई को रखें हमेशा मेंटेन

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि डेयरी प्लांट की व्यवस्थाओं को देखा गया। वहां पर साफ सफाई और प्रोडक्ट की क्वालिटी भी देखी गई। साथ ही भविष्य में प्लांट के ग्रोथ को लेकर क्या किया जा सकता है, उस बारे में भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि डेयरी में कार्मिकों की कमी एवं अन्य समस्याओं के समाधान के बारे में आवश्यक निर्देश भी दिए गए। डेयरी में राजीविका की महिलाओं की भूमिका के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने डेयरी प्रबंधन को दूध और घी की टाइम-टू-टाइम चेकिंग करने का भी निर्देश दिया है।
इस दौरान प्रभारी संयंत्र भव्या वरडिया, प्रभारी विपणन यू.सी. व्यास, दिनेश काकड़ा, नरपत सिंह चुंडावत आदि उपस्थित रहें।

Related posts

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किशोर कुणाल के निधन पर जताया शोक।

rktvnews

भोजपुर: चर्च में स्वास्थ्य जागरूकता पर सेमिनार आयोजित।

rktvnews

चतरा:राजस्व संबंधी मामलों एवं जनशिकायतों के निष्पादन पर उपायुक्त कीर्तिश्री ने की विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन।

rktvnews

पश्चिम चंपारण:21 फरवरी को जिला नियोजनालय के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:महीने के हर 15 तारीख को अंचल एवं 30 तारीख को थाना दिवस का होगा आयोजन: उपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment