RK TV News
खबरें
Breaking News

नहीं रहे भोजपुर रेडक्रॉस के संस्थापक सदस्य सह उपसंरक्षक श्री राज केश्वर सिंह।*

26 फरवरी को 11 बजे दिन में रेड क्रॉस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी।

आरा/भोजपुर(दिनेश प्रसाद सिन्हा) भारतीय रेड क्रॉस सोसायटीआरा के संस्थापक सदस्यों में शुमार रहे, वरीय सदस्य और उप संरक्षक सिंगही निवासी राज केशवर सिंह का आज 106 वर्ष की आयु मे निधन हो गया। रेडक्रॉस सोसायटी जिला कार्यालय में पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की शोक सभा चेयरमैन डॉक्टर विवेकानंद यादव की अध्यक्षता में हुई ।उपस्थित सदस्यों ने इनके जीवन वृत्त,इनके सामाजिक योगदान को विस्तार से रखा। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पूर्व एमएलसी और सम्मानित सदस्य लाल दास राय ने कहा कि अद्भुत प्रतिभा संपन्न व्यक्ति थे। शैक्षणिक योग्यता नहीं रहने के बाद भी लेखा-जोखा और हिसाब किताब में निपुणता हासिल थी।इन्होंने मेहनत से समाज में एक अच्छा स्थान बनाया। इन्होंने टेन प्लस टू स्कूल की स्थापना की बागीचा और खेती योग्य कई बीघा जमीन भी उपलब्ध है।सामाजिक ,धार्मिक संगठनों में खुले रूप से सहयोगी के रुप में भी जाने जाते है। वही चेयरमैन डॉक्टर विवेकानंद यादव ने कहा कि ये मृदुभाषी ,हंसमुख और सहयोगी के रूप में उन्हें जानते हैं। इनके मृत्यु से सामाजिक क्षति हुई है ।हम इनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हैं। अंत में सचिव डॉ विभा कुमारी ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अभिभावक चाचा जी के लिए 2 मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना की गई। अन्य शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में वाइस चेयरमैन डॉ राजेश कुमार सिंह,डा मदन मोहन द्विवेदी, विजय मेहता,डा जीतेंद्र शुक्ला,अवधेश पांडे,राम कुमार सिंह,अशोक कुमार शर्मा, सिद्धार्थ सिंह एवं डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा आदि रहे।

Related posts

इंदौर में फायर सेफ्टी को लेकर बड़ी कार्रवाई, कई प्रतिष्ठान सील।

rktvnews

भोजपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत सफलता पूर्वक संपन्न।

rktvnews

आरा के सभी छठ घाट होंगे स्वच्छ व दुरुस्त- इंदु देवी

rktvnews

बक्सर: डीएम अंशुल अग्रवाल के द्वारा संबल योजना अंतर्गत मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का किया गया वितरण।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री नैनीताल स्थित प्रेमा जगाती सरस्वती विहार विद्यालय के वार्षिकोत्सव में हुए शामिल।

rktvnews

मिसाइल सह गोला बारूद (एमसीए) बार्ज नौका एलएसएएम 9 (यार्ड 77) का अंतरण।

rktvnews

Leave a Comment