RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:सांसद आरके सिंह के विकास के दावों की निकली हवा,मोदी राज की विदाई तय : सुदामा प्रसाद

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 17 मई।आरा के भाजपा सांसद केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह के विकास के दावों की हवा निकल चुकी है। देश की सत्ता से प्रधानमंत्री मोदी की विदाई तय हो चुकी है और भारी बहुमत के साथ इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उक्त बातें आज इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने अपने आरा और उदवंतनगर में जनसम्पर्क अभियान के दौरान कही।
सुदामा प्रसाद ने आज संदेश विधानसभा क्षेत्र के बेहरा, मल्थर, महत्वनिया,असनी, मसाढ़ टोला, जैतपुर, बीरमपुर, कसाप, उदवंतनगर, एकौना, पियनिया, जयनगर, खरौनी, सरथुआ, बेलाउर बाजार टोला, चकदह, कुसुम्हा, सखुआ, नीमा और सुढ़नी आदि दर्जनों गांवों में सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया।
उन्होंने कहा कि मोदी शासन के दस साल देश में तबाही व बर्बादी के साल रहे। चार चरणों के चुनाव ने उनकी विदाई तय कर दी है। सुदामा प्रसाद ने कहा की आरा मोदी सरकार को ऐसा जोरदार धक्का देगा कि भाजपा फिर कभी सत्ता में नहीं लौट पाएगी।
सुदामा प्रसाद ने कहा कि आरा सांसद आरके सिंह की क्षेत्र के विकास के दावों की हवा निकल चुकी है। अपनी चुनावी पराजय को देख वे भाकपा(माले) के खिलाफ कुत्सित व झूठा प्रचार कर रहे है।
उन्होंने कहा कि भाकपा(माले) पूरे देश में दलितों, अति पिछड़ों, पिछड़ों,अल्पसंख्यकों और महिलाओं के मान-सम्मान और अधिकार की रक्षा के लिए हर कुर्बानी देती रही है और आगे भी इससे पीछे नहीं हटेगी।
जनसम्पर्क कार्यक्रम में भाकपा(माले) के गोपालगंज जिला सचिव इन्द्रजीत चौरसिया, राष्ट्रीय किस्सन नेता आनंद सिंह नेगी, राजद के प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रभूषण सिंह, भाकपा(माले) प्रखंड सचिव सुधीर सिंह, मुखिया विनय यादव (बकरी पंचायत), हरेंद्र यादव (सोनपुरा पंचायत), जिला पार्षद सोनू रजक, पूर्व मुखिया सत्यनारायण यादव (असनी), माले नेता अजय गांधी, शिवमंगल सिंह, निरंजन केशरी, हरेंद्र पासवान, शिव आश्रय राम आदि मौजूद थे।

Related posts

रांची:देश की अर्थव्यवस्था में झारखंड सबसे ज्यादा योगदान देने वाला राज्य: हेमन्त सोरेन

rktvnews

भोजपुर:देशी शराब बनाने वालों पर डीएम की पैनी नज़र, कहा पहचान कर करें कार्रवाई।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 जुलाई 24

rktvnews

भोजपुर:करोड़ों मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने वाले चुनाव आयोग का “मतदाता अधिकार दिवस” महज ढकोसला: माले

rktvnews

जयपुर:सन्तवाणी सुनने के लिए सपरिवार आएं जिससे भौतिकतावादी युग में तनाव कम होगा:श्री देवनानी स्पीकर

rktvnews

चतरा:आत्मा शासकीय निकाय एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment