RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चतरा: डीसी ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन के माध्यम से बूथों पर मुलभूत सुविधा उपलब्ध कराने व जिले में अधिक से अधिक मतदान हो को ले की बैठक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखण्ड)16 मई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी चतरा ने समाहरणालय सभा कक्ष से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन के माध्यम से सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी एवं जिले के संबंधित पदाधिकारियों के संग बैठक कर बूथों पर मुलभूत सुविधा उपलब्ध कराने व जिले में अधिक से अधिक मतदान हो उसके लिए तीन दिनों तक लगातार जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन द्वारा वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की जा रही है। अब लक्ष्य वोटिंग बढ़ाने पर है। हम सबों को सक्रिय भूमिका निभानी है। हर हाल में पिछले चुनाव से ज्यादा मतदान हो इसका प्रयास करना है। चतरा लोकसभा क्षेत्र में सभी मतदाता सहायोग करें आपके सहयोग से ही मतदान प्रतिशत बढ़ेगा एवं लोकतंत्र मजबूत होगा।
वैसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूचि में है परन्तु उनके पास वोटर कार्ड या मतदाता पर्ची नही हैं वो भी कर सकेंगे मतदान
जिन मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में है परन्तु वोटर कार्ड या मतदाता पर्ची प्राप्त नहीं हुआ है वैसे मतदाता भी फोटोयुक्त इन दस्तावेजों के साथ मतदान कर सकते है। जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, पेंशन दस्तावेज, सेवा पहचान पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, अधिकारिक पहचान पत्र, फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, दिव्यांग यूनिक आईडी, स्मार्ट कार्ड (आरजीआई द्वारा जारी)। साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप ने लोगों से अपील की आप सभी मतदान करने अवश्य अपने घर से निकल कर बूथ पर जाएं, परिवार के साथ जाएं और मतदान करें। वहीं अपने आस पास जान्ने पहचान्ने वाले लोगों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें। उन्होने प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों से क्षेत्र में मतदाता जागरूकता एवं वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने हेतु माईक द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया। चतरा लोकसभा क्षेत्र में आपके सहयोग से ही मतदान प्रतिशत बढ़ेगा एवं लोकतंत्र मजबूत होगा।
इसके अलावे उन्होने सीएपीएफ लोकेशन पर बहाल की गई मुलभुत सुविधाओं का निरीक्षण करने का निर्देश सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को दिया। आगे उन्होने कहा जिले के सभी बूथों पर प्रर्याप्त मात्रा में पेयजल की व्यवस्था हो, दिव्यांग व 85+वृद्ध मतदाताओं के लिए प्रत्येक बूथ पर व्हील चेयर रहें, विद्युत की भी व्यवस्था सुनिश्चित कर ले। अगर किसी भी बूथ पर विद्युत की समस्या होती है तो उसके लिए वैकल्पिक भी व्यवस्था कर ले। वहीं वाहन मैनेजमेंट को लेकर सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर वाहन की समस्याओं का निष्पादन करें। आगे कहा इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम के लिए सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन के लिए संबंधित एजेंसी को भेजा गया हैं। सभी संबंधित पदाधिकारी एजेंसी के साथ समन्वय स्थापित कर सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन कराते हुए सुचारू रूप से संचालन कराना सुनिश्चित किया जाय।
उक्त बैठक में अपर समाहर्ता अरबिन्द कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी शकील अहमद, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

चुनौतियों का सामना करें, समाधान खोजें, शत-प्रतिशत प्रयास करें :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व एवं विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

शाहाबाद क्षेत्र की रेल परियोजनाओं को आने वाले बजट से बंधी है कई उम्मीदें।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने पटना जिले में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 1159 करोड़ 84 लाख रु. लागत की कुल 17 योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ एवं लोकार्पण किया।

rktvnews

सुपौल:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एम0सी0एम0सी0 कोषांग की बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 28 मार्च 26

rktvnews

Leave a Comment