RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मोदी सरकार के दिन पूरे, आरके सिंह की हवा खराब : विधायक अजीत कुशवाहा

जगदीशपुर में अजित कुशवाहा ने चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन करने के बाद जगदीशपुर में किया चुनाव प्रचार।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 मई।भाकपा(माले)के युवा नेता और डुमरांव के विधायक डॉ. अजित कुशवाहा ने आज जगदीशपुर क्षेत्र के मुंशी टोला, दांवा, बउली पर ,तेंदूनी,दलीपपुर, बंभवार, कटरिया तथा बरांव आदि गांवों मे जनसंपर्क करते हुए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की।
इससे पहले जगदीशपुर के नयका टोला मोड़ पर इंडिया गठबंधन के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव नहीं भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार के खलाफ जनता की जंग है।
उन्होंने छात्र-नौजवानों ने जगदीशपुर क्षेत्र से सुदामा प्रसाद को भारी बढ़त दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों के शासन काल में छात्र-नौजवानों पर जबरदस्त हमलें हुये हैं। उन्होंने 2 करोड़ नौजवानों को नौकरी देने का वादा किया लेकिन लाखों लोगों की नौकरियां छीन लीं। शैक्षणिक संस्थानों की बेतहाशा फीस में बेतहाशा वृद्धि ने गरीब बच्चों को शिक्षा से दूर कर दिया है। नरेंद्र मोदी ने देश के संविधान और लोकतंत्र ही नहीं अर्थव्यवस्था को भी संकट में डाल दिया है।
उन्होंने कहा कि चार चरणों के चुनाव के बाद भाजपा और एनडीए बिहार में पूरी तरह हताशा में है। जनता ने बदलाव का मिजाज बना लिया है। तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे नरेंद्र मोदी के दिन पूरे हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि इंडिया प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को जनता के हर हिस्से का व्यापक समर्थन मिल रहा है जबकि भाजपा सांसद -मंत्री क्षेत्र के विकास पर सवालों का सामना कर रहे है। उनकी हवा खराब हो गई है और वे भाकपा(माले) के खिलाफ़ गलतबयानी करते फिर रहे हैं।
उन्होंने उम्मीद जाहिर किया कि जगदीशपुर की जनता भाकपा(माले) के साथ चलते हुए केंद्र की सत्ता से तानाशाह मोदी को उखाड़ फेंकने और देश के संविधान, लोकतंत्र और अपने हक-अधिकार को बचाने के लिए अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करेगी।

Related posts

मुख्यमंत्री ने 16वीं जयपुर मैराथन को झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

झारखंड:राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारी राज्यपाल द्वारा हुए सम्मानित।

rktvnews

सारण:अनूठी पहल: समाहरणालय में स्थापित किया गया वाल ऑफ डेमोक्रेसी।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने “हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम.” सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का किया लोकार्पण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव अचानक पहुंचे लाड़ली बहनों के घर और बंधवाई राखियां।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ में एआई और डीपटेक स्टार्टअप्‍स के सीईओ के साथ गोलमेज सम्मेलन किया।

rktvnews

Leave a Comment