RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

उज्जैन:तहसील कार्यालय उज्जैन उत्तर का कलेक्टर नीरज सिंह ने किया औचक निरीक्षण।

राजस्व प्रकरणों के प्रबंधन और तामिली में लापरवाही पर रीडर को निलंबित करने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)16 मई।कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आज प्रशासनिक संकुल भवन के प्रथम तल स्थित तहसील कार्यालय उज्जैन उत्तर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां न्यायालय तहसीलदार में नामांतरण, बटवारा ,सीमांकन आदि राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति देखी। उन्होंने 1 वर्ष और 6 माह से अधिक लंबित प्रकरणों के संबंध में तहसीलदार उज्जैन उत्तर से जानकारी ली और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के उचित प्रबंध न करने और तामिली में लापरवाही पर रीडर तहसीलदार न्यायालय को निलंबित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि 6 माह से अधिक के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित कराएं। सीमांकन के प्रकारों में भी डेट निश्चित कर निराकरण किया जाएं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम उज्जैन उत्तर श्री एल एन गर्ग , तहसीलदार उज्जैन उत्तर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

जयपुर:प्रवासी राजस्थानी दिवस समारोह में चिकित्सा पर विशेष सत्र।

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:राज्यपाल ने ‘इनोफ़ेस्ट इंडिया 2024’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर:बाबू ललन जी संगीत के संत थे: वक्तागण

rktvnews

चतरा:सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रकाशित खबर को लेकर शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि निर्माण के क्रम में विद्यालय भवन एवं नवनिर्मित स्टेडियम में कुल 05 शौचालय क्रियाशील है।

rktvnews

भोपाल:प्रदेश की सबसे पुरानी संस्था कलामन्दिर का 75 वां वार्षिक अमृत महोत्सव एवं अलंकरण समारोह भव्यता के साथ संपन्न।

rktvnews

रायपुर : दो पंचायत सचिव पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना।

rktvnews

Leave a Comment