RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

नारनौल:राजनीतिक दलों की मौजूदगी में ईवीएम व वीवीपीएटी की दूसरी रेंडमाइजेशन प्रकिया पूरी।

रेंडमाइजेशन प्रकिया के दौरान मौजूद सामान्य पर्यवेक्षक आर. गजलक्ष्मी व आरओ एवं डीसी मोनिका गुप्ता।

RKTV NEWS/ नारनौल(महेंद्रगढ़ )16 मई। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक आर. गजलक्ष्मी की मौजूदगी में तथा भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए ईवीएम व वीवीपीएटी की दूसरी रेंडमाइजेशन प्रकिया पूरी की गई। इस प्रक्रिया से ईडीएमएस एप्लिकेशन के माध्यम से भिवानी-महेंद्रगढ़ की सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए ईवीएम व वीवीपीएटी का निर्धारण किया गया है।
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए अभी तक ईवीएम व वीवीपीएटी की पहली रेंडमाइजेशन हुई थी‌। आज दूसरी रेंडमाइजेशन के दौरान सभी ईवीएम व वीवीपीएटी के लिए मतदान केंद्रों का निर्धारण किया गया है। यह कार्य ईडीएमएस एप्लिकेशन के जरिए किया जाता है। इसमें किसी भी प्रकार का मानवीय दखल नहीं होता।
उन्होंने बताया कि भिवानी-महेंद्रगढ़ में एक एक्सिलरी मतदान केंद्र सहित कुल 1933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। लोहारू विधानसभा में 230, बाढडा विधानसभा में 239, दादरी विधानसभा में 243, भिवानी विधानसभा में 220, तोशाम विधानसभा में 233, अटेली विधानसभा में 215, महेंद्रगढ़ विधानसभा में 220, नारनौल विधानसभा में 153 तथा नांगल चौधरी विधानसभा में 180 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक कंट्रोल यूनिट, दो बैलेट यूनिट तथा एक वीवीपीएटी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 20 प्रतिशत कंट्रोल यूनिट तथा बैलट यूनिट रिजर्व रखी गई हैं वहीं 30 प्रतिशत वीवीपीएटी रिजर्व की गई है।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, नगराधीश मंजीत सिंह के अलावा भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों के एआरओ तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवार तथा उनके एजेंट मौजूद थे।

Related posts

बक्सर:इतिहास पुराण संत और संस्कृति का अनादर करने वाले त्‍यागने योग्‍य:जीयर स्‍वामी

rktvnews

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर की बैठक।

rktvnews

राजस्थान:1 जनवरी से मिलेगा 450 रूपए में गैस सिलेंडर: मुख्यमंत्री

rktvnews

गढ़वा:माटी कला शिल्पकारों को उपायुक्त ने प्रदान किया विद्युत संचालित चाक।

rktvnews

गिरीडीह:असहाय बच्चों के बीच पहुंचे उपायुक्त रामनिवास यादव, मिशनरीज ऑफ चैरिटी में सुविधाओं का लिया जायजा।

rktvnews

देवघर:मुस्कुराते हुए अपने पथ पर बेहतर कार्य करते हुए औरों के लिए बनें प्रेरणास्त्रोतःउपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment