RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:इन्वेस्टमेंट सेरेमनी एवं मदर्स डे ज्ञान ज्योति विद्यालय में हर्षोल्लास संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 मई। शनिवार को ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय में चारो हाउस के नवनिर्वाचित कैप्टन एवं वाइस कैप्टन ने अपने पद की जिम्मेदारी लेते हुए सर्वदा विद्यालय और छात्र हित में कुशलता के साथ कार्य करने का शपथ ग्रहण किया।
प्राचार्या डॉ. सीपी जैन ने सभी विजेताओं को अच्छा नागरिक बनने की शपथ दिलाई। मदर्स-डे के पूर्व दिवस पर आयोजित मदर्स-डे विशेष कार्यक्रम के अन्तर्गत् माँ की विशेष महत्ता बताते हुए जीते हुए सभी प्रतिभागियों को उनकी माँ के हातों ही बैज, झण्डा आदि प्रदान करवाया गया।
विद्यालय के निदेशक डॉ. आदित्य बिजय जैन ने बताया कि विद्यालय के चारो हाउस के लिए कैप्टन एवं वाईस कैप्टन के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया विगत् 4 मई को सोल्लास सम्पन्न हुई थी।भारत’ में लोक सभा आम चुनाव चल रहा है। देश के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तर्ज पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच इस चुनाव प्रक्रिया का आयोजन किया गया है ताकि अधिक से अधिक लोग मताधिकार का प्रयोग कर सके।
मदर्स-डे के अवसर पर अपनी माँ के हाथों जीत का बैज एवं झण्डा आदि प्राप्त कर विजेतागण तो भावुक हो ही गये।कई रंगा-रंग कार्यक्रम जैसे नृत्य, कविता पाठ, भाषण, गायन आदि प्रस्तुत किया गया।
मंच संचालन विद्यालय की कक्षा 12 की छात्रा स्वर्णिका जैन एवं कक्षा दशम की छात्रा आशी ने संयुक्त रूप से किया।
उक्त अवसर पर डॉ. श्रद्धा, डॉ. राखी रूंगटा, शालिका जैन, अरिहन्त बिजय, सिद्ध बिजय, प्राची जैन, कोमल जैन, रागिनी कुमारी, ज्योति कुमारी, चतुरानन ओझा, राकेश पाठक आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम को सफल बनाने मे रविकान्त, चन्दन, दीक्षा, अंजली, राय सुनील कुमार, सुनील कुमार, तबस्सुम बानो, कविता, स्नीग्धा, चन्दन, राहुल, रविशंकर, शिवानी, गरिमा, भागीरथ विश्वास, फैज अक्रम, अमित वर्मा, शुभ्र कमल, मधुकान्त, विजय, हरिशंकर, जय प्रकाश, आनन्द, सरोज आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

रायपुर : आईआईएम रायपुर में दो दिवसीय चिंतन शिविर का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित मंत्रिमंडल के सदस्य ले रहे हिस्सा।

rktvnews

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर “स्वराज” का पहला सीजन लॉन्च किया।

rktvnews

भोजपुर:लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:आरा प्रखंड में चारों तरफ बाढ़ का पानी फैला, बाढ़ राहत नादारद- क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

एबॉर्ट मिशन-1 (टीवी-डी1) की परीक्षण उड़ान सफलता अंतिम “गगनयान” लॉन्च से पहले लगातार क्रमिक परीक्षण उड़ानों की शुरुआत: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

चतरा:समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा एवं बाल संरक्षण योजनाओं की समीक्षा, आंगनबाड़ी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर।

rktvnews

Leave a Comment