RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:“मतदाताओं को मोंगिनिस शॉप से खरीद पर 10% छूट”।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)10 मई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी, पटना शीर्षत कपिल अशोक के नेतृत्व में सहभागितापूर्ण वातावरण में लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 सम्पन्न कराने के लिए संपूर्ण जिला में सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सभी स्टेकहोल्डर्स द्वारा इसमें अहम भूमिका निभाई जा रही है। चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स, सिनेमा घरों के ओनर्स एसोसिएशन, आईएमए, विद्यालयों के संघों, सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर्स, रेज़ीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, केमिस्ट एसोसियेशन, शॉपकीपर्स एसोसिएशन, खिलाड़ियों के संगठनों आदि सभी की मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी हो रही है। इसी कड़ी में मोंगीनिस केक शॉप द्वारा निर्णय लिया गया है कि दिनांक 01.06.2024 को मतदान करने वाले सभी मतदाताओं को मोंगिनिस शॉप से केक एवं बेकरी खरीद करने पर 10% छूट दी जाएगी। यह छूट दिनांक 01.06.2024 को सभी मोंगिनिस शॉप में दी जायेगी। कोई भी मतदाता दिनांक 01.06.2024 को मतदान कर किसी भी मोंगिनिस शॉप में अपनी ऊँगली पर लगी स्याही दिखाएँगे तो उन्हें केक एवं बेकरी खरीद पर 10% की छूट दी जाएगी।
मोंगिनिस द्वारा यह निर्णय आज जिलाधिकारी, पटना को पत्र के माध्यम से दिया गया।
मोंगिनिस द्वारा पटना ज़िला में वर्तमान में 37 केक शॉप्स का संचालन एवं प्रबंधन किया जा रहा है।
इससे पूर्व कल सिनेमा हॉल के संचालकों द्वारा घोषणा की गई थी कि “1 जून” को मतदान करने के बाद अमिट स्याही लगी हुई उंगली दिखाकर कोई भी मतदाता किसी भी सिनेमा हॉल के किसी भी शो में 1 और 2 जून को टिकट की खरीद पर 50% की छूट प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

मध्यप्रदेश को दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रथम पुरूस्कार।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने सोमनाथ चटर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीपीएससी 2019 व 2020 के चयनित अभ्यर्थियों को 25 जनवरी को देंगे नियुक्ति पत्र।

rktvnews

महिला दिवस पर प्रकाशित शोध पत्र में अठारह की उम्र तक मुफ्त शिक्षा से 2030 तक हो सकता है बाल विवाह का खात्मा:सचिव डॉ सुनीता सिंह

rktvnews

पटना:धर्म परिवर्तन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की अवांछित टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश करें हस्तक्षेप:लोकतांत्रिक जन पहल

rktvnews

नाडा इंडिया ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग लखनऊ के लिए डोपिंग रोधी जागरूकता सत्र आयोजित किया।

rktvnews

Leave a Comment