RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:मोदी राज में स्वास्थ्य व्यवस्था खुद अस्वस्थ होकर दम तोड़ रहा है:मीना तिवारी

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 मई।आरा संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के पक्ष में मतदान के लिए ऐपवा महासचिव मीना तिवारी ने आज बड़हरा प्रखंड के खवासपुर ,सोहरा- त्रिभुआनी ,घांघर, बीरमपुर, गाँधी टोला आदि गाँवों में महिला संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
इन कार्यक्रमों को जम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी राज में महिला स्वास्थ्य की भयावह स्थिति है। पुरे लोकसभा में मैं हर जगह घुम रही हूँ और हर जगह अस्पताल का बुरा हाल है। गांवों की बात तो दूर, पंचायत और प्रखंडों में अवस्थित स्वस्थ केंद्र और अतिरिक्त स्वास्थ केंद्रों की हालत भी बद से बदतर है। रात हो या दिन अगर किसी की तबीयत खराब होती है तो वह कर्ज उधार लेकर निजी अस्पताल में ही जाता है। जिन महिलाओं- बच्चियों या अन्य मरीजों के लिए निजी अस्पतालों में अपना ईलाज कराना सम्भव नहीं होता वे ही सदर अस्पताल लाये जाते है और तबतक इतनी देर हो जाती है कि उनका बच पाना मुश्किल हो जाता है और इसी दौरान उनकी मौत भी हो जाती है। अभी दो तीन पहले ही एक 7 वर्ष की बच्ची की मृत्यु हो गई।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आयुष्मान कार्ड और स्वास्थ्य बीमा योजना बना रही है। लेकिन महिला संवाद अभियान के क्रम में हर जगह महिलाएं कह रही है कि कार्ड रहने पर भी आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिल रहा है तथा अभी भी बहुत सारे गरीब परिवारों में आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है। सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था धरातल पर पुरी तरह ध्वस्त है।
महिला संवाद में शामिल महिलाओं ने कहा कि हमें मुफ्त में ईलाज की आवश्यकता है न कि आयुष्मान कार्ड और स्वास्थ्य बीमा की।सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करे ताकि गरीब परिवार की महिलाओं, बच्चियों तथा अन्य लोगों का ईलाज हो सके।
महिला संवाद कार्यक्रम में मीना तिवारी के साथ समता राय, राज्य कमिटी सदस्य भाकपा माले और संगीता सिंह, जिला कमिटी सदस्य ऐपवा ,इन्दु सिंह ऐपवा सदस्य के साथ साथ दर्जनों महिला शामिल रहीं।

Related posts

पश्चिमी चंपारण: बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेई ने जिलाधिकारी से की मुलाकात, अपने पंचायत और जिले के विकास कार्यों पर की चर्चा।

rktvnews

हारट्रोन की नई वेबसाइट लॉन्च, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई साझेदारियां व सहयोग बनाने पर दिया जाएगा जोर।

rktvnews

अयान हीरो होंडा गैराज, आशापुर से एक बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

भोजपुर:नशामुक्ति युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम महाराजा कॉलेज में आयोजित।

rktvnews

जयपुर:राम मंदिर ओल्ड पावर हाउस स्थित कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण।

rktvnews

गिरिडीह: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment