RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

रांची:विजन 2050 के मद्देनजर लतरातू डैम से रांची को जोड़ना होगा, तभी पानी की समस्या का समाधान होगा: धर्मेंद्र तिवारी

कहा: झारखण्ड में सबसे ज्यादा भाजपा ने शासन किया, पानी को लेकर सिर्फ लफ्फाजी करती रही पार्टी।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)07 मई। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और रांची लोकसभा सीट के उम्मीदवार धर्मेंद्र तिवारी ने कहा है कि खूंटी में स्थित लतरातु डैम से रांची को जोड़ कर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना उनका बड़ा मकसद है।
यहां जारी एक बयान में श्री तिवारी ने कहा कि अभी धुर्वा डैम, गेतलसुद डैम, कांके डैम से रांची को जलापूर्ति होती है। ये ज्यादा दिनों तक चलेगा नहीं क्योंकि बीतते वक्त के साथ राजधानी की आबादी बढ़ रही है, संसाधन कम होते जा रहे हैं। लोगों को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। जलापूर्ति के साधन सीमित हैं लेकिन जो हैं, उनकी तरफ किसी भी राजनीतिक दल का ध्यान और सरोकार नहीं रहा। राष्ट्रवादी पार्टी का चादर ओढ़े भाजपा, जिसने झारखण्ड में सबसे ज्यादा समय तक शासन किया, उसने भी पानी के मुद्दों को कभी भी जनमुद्दा नहीं बनाया बल्कि इसे पैसा कमाने का जरिया बनाया, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण स्वर्णरेखा नदी एवं हरमू नदी का गंदा नाला में तब्दील होना है।
श्री तिवारी ने कहा कि अभी गर्मी है। धुर्वा डैम, काँके डैम की स्थिति देखी जा सकती है। डैमों के पेट में गाद भर पड़े हैं। डैमों के वेट एरिया/कैचमेंट एरिया को अतिक्रमित कर जमीन दलालों ने बेच खाया, वहाँ अवैध पक्के मकान बन गये, वहीं दूसरी ओर रिंग रोड बनने के कारण डैमों के कैचमेंट एरिया बाधित हो गये है, अब बरसात का पानी समुचित ढंग से डैमों में जमा नहीं हो पा रहा है। इन सबके कारण पूरे राजधानी में पानी की अत्यधिक किल्लत हो गयी है।
राजधानी वासी मुंहमांगे दाम पर बोतलबंद पानी पीने पर विवश है, पर किसी भी दल के सरकार को इससे कोई वास्ता नहीं रहा। श्री तिवारी ने चेताया कि यही हाल रहा तो राँची को बैंगलोर बनने में ज्यादा दिन नहीं लगेगा। पानी की समस्या से निजात तभी मिलेगी, जब लतरातू डैम का पानी रांची आएगा। इस पर काफी काम करने की जरूरत है। खाली लफ्फाजी, दोषारोपण से काम नहीं चलेगा।
इसके पूर्व आज श्री तिवारी मोराबादी मैदान, कांटाटोली, चुटिया एवं अन्य स्थानों का दौरा कर जनसंपर्क किया और लोगों से अपने लिए समर्थन मांगा. इसके साथ ही श्री तिवारी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर सिंह एवं उनके सहयोगियों के साथ बैठक किया।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:वसंत पंचमी महोत्सव 2025 का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा को मिला नया नेतृत्व : पशुपतिनाथ मिश्रा ने 35वें उपायुक्त के रूप में संभाला कार्यभार।

rktvnews

हरियाणा: नारनौल:सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन।

rktvnews

27 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर: लोकतंत्र का गला घोट रहें सत्ताधारी,खुलकर खेल रहें राजनीति का गंदा खेल: आलोक रंजन

rktvnews

Leave a Comment