RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:एनडीए गठबंधन घटक दलो के जिलाध्यक्षो की प्रेस वार्ता।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)06 मई।राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) आरा लोकसभा चुनाव प्रधान कार्यालय मे मंगलवार को राजग प्रत्याशी आर के सिंह के नामांकन की जानकारी के लिए एनडीए घटक दलो के जिलाध्यक्षो द्वारा प्रेस वार्ता की गई।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने जानकारी दी कि मंगलवार 7 मई को राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह का नामांकन होगा। इसके लिए नामांकन सह आशीर्वाद जन सभा का आयोजन रमना मैदान स्थित वीर कुँवर सिंह स्टेडियम मे किया गया है। उक्त जनसभा मे एनडीए गठबंधन के घटक दलो के सभी शीर्ष नेतृत्व शामिल होंगे। उन्होने कहा कि नामांकन सभा मे माननीय उपमुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, हम संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी,लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान, रालोमो राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राज्य सभा सांसद भीम सिंह चंद्रवंशी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधानपार्षद अवधेश नारायण सिंह,श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह,पूर्व सांसद मीना सिंह,पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह,विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,राघवेन्द्र प्रताप सिंह,विधानपार्षद जीवन कुमार, पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, अनिल शर्मा, पूर्व विधायक विजेन्द्र यादव,सुनील पांडेय,श्रीमती मुनी देवी,हुलास पांडेय,संजय टाईगर, सिद्धार्थ शंभु,संतोष पाठक सहित अन्य गणमान्य नेतागण शामिल होंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने व्यापारी वर्ग को आह्वान करते हुए कहा कि व्यापारी झांसे मे न आएँ।याद किजिए जब व्यापारी वर्ग पर अत्याचार हो रहा था,बिहार मे अपहरण उद्योग चालू किया गया था।चारो तरफ भय और असुरक्षित का माहौल था।लेकिन बिहार मे नीतीश कुमार और सुशील मोदी की सरकार ने अमन-चैन की सरकार बना कर व्यापारी वर्ग सहित सभी को सुरक्षित किया। माले प्रत्याशी व्यापारी वर्ग से आते है,इसलिए उनके द्वारा व्यापारी वर्ग को झांसा दिया जा रहा है,लेकिन भोजपुर की जनता एनडीए प्रत्याशी आर के साथ मजबुती से है और नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आतुर.है।
जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि मंगलवार को राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह माँ आरण्य देवी का पूजन और दर्शन कर जनता के साथ नामांकन सभा स्थल स्टेडियम मे पहुंचेंगे।जहाँ से जनता द्वारा आशीर्वाद प्राप्त कर नामांकन के लिए निकलेंगेँ।उन्होने कहा कि देश मे नरेन्द्र मोदी और बिहार मे नीतीश कुमार की सरकार मे देश और बिहार दोनो तेजी से विकास कर रहा है।आज जीडीपी ग्रोथ तेजी से बढ रहा है।विकास की गति को रोकने की साजिश महागठबंधन द्वारा किया जा रहा है,लेकिन जनता विकास के साथ है और एनडीए के साथ मजबुती से साथ देगी। जनता सब देख रही है और समझ रही है।आज का जनता जागरूक है। महागठबंधन के प्रत्याशी को भोजपुर जिला ने झेला है।और उस नब्बे के दशक के समय को वापस लाना नही चाहती है। माले प्रत्याशी को अपना हिसाब जनता बताना चाहिए कि उन्होने तरारी विधानसभा के लिए क्या किए है।
लोजपा रामविलास पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा कि आर के सिंह के नामांकन मे भोजपुर की जनता लाखो-लाख की संख्या मे आने के लिए उतारित है।जिस तरह इंडी गठबंधन आरक्षण पर टीका-टिप्पणी करती है कि मोदी आएँगे तो आरक्षण को समाप्त कर देंगे। मोदी जी ने आरक्षण बचाने का काम किया है।उन्होने एक दलित आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया।उसके पहले दलित राम कोविंद जी को भी शीर्ष पद पर सुशोभित किया। महागठबंधन गरीब, दलित, अल्पसंख्यक को दिग्भ्रमित कर रहा है। संविधान और आरक्षण को बचाने का कार्य एनडीए गठबंधन करता है।आज विश्व मे देश का मान सम्मान बढा है।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा ने जनता से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या मे आर के सिंह के नामांकन सभा मे जुटकर मोदी जी को मजबुत बनाएँ। आज हमारा प्रत्याशी विकास के नाम पर जिले के हर गाँव,हर घर मे प्रसिद्ध है।
प्रेस वार्ता मे मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,भाजपा लोकसभा प्रभारी जितेन्द्र पांडेय,लोकसभा संयोजक शम्भु चौरसिया, भाजपा जिला मंत्री संतोष चंद्रवंशी, भाजपा प्रवक्ता नवीन प्रकाश आदि थे।

Related posts

दोहरे मापदंड! कर्मचारी परेशान, सांसद मालामाल।

rktvnews

औरंगाबाद:“आपकी सरकार आपके द्वारा” कार्यक्रम आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 जनवरी 25

rktvnews

बिहार:भोजपुर:प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर सभ्यता और संस्कृति का धरोहर,विकास प्राथमिकता:डा आर के सिन्हा

rktvnews

जिले में बढ़ते कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन अलाव व कंबल की व्यवस्था करें-दिलराज प्रीतम

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कम पैतृक मैपिंग वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment