RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

आरईसी को गुजरात स्थित गिफ्ट सिटी में अपनी सहायक कंपनी स्थापित करने के लिए आरबीआई की मंजूरी मिली।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 05 मई।विद्युत मंत्रालय के अधीन महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसयू) और अग्रणी एनबीएफसी- आरईसी लिमिटेड को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से गुजरात के गांधीनगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी)- गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (“गिफ्ट”) सिटी में पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी स्थापित करने के लिए ‘अनापत्ति प्रमाणपत्र’ (दिनांक 3 मई, 2024) प्राप्त हुआ है।
भारत में वित्तीय सेवाओं के उभरते केंद्र-गिफ्ट में परिचालन का विस्तार करने का निर्णय उस समय लिया गया, जब आरईसी अपने पोर्टफोलियो में विविधता ला रही है और विकास के नए क्षेत्रों की तलाश कर रही है। यह प्रस्तावित सहायक कंपनी गिफ्ट के अधीन एक वित्तीय कंपनी के रूप में ऋण, निवेश और अन्य वित्तीय सेवाओं सहित कई वित्तीय गतिविधियों में शामिल होगी।
इस अवसर पर आरईसी लिमिटेड के सीएमडी विवेक कुमार देवांगन ने कहा, “गिफ्ट सिटी मंच विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ अंतर्राष्ट्रीय ऋण गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। हमें विश्वास है कि आरईसी वैश्विक बाजार में अपने लिए जगह बनाने के लिए इन लाभों का उपयोग करेगा। गिफ्ट सिटी स्थित यह इकाई न केवल आरईसी के लिए नए व्यावसायिक अवसर प्रस्तुत करेगी बल्कि, देश के ऊर्जा क्षेत्र के विकास में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी। हम वैश्विक मंच पर अपनी मौजूदगी का विस्तार करते हुए भारत के बिजली और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के आरईसी के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए इस रणनीतिक पहल का लाभ उठाने के लिए तत्पर हैं।”

Related posts

रेड क्रॉस सोसायटी बिहार प्रदेश को मिली एक और बड़ी कामयाबी!पटना सिटी में नया ब्लड बैंक जनता को जल्द होगा समर्पित:प्रदेश चेयरमैन डॉ बी बी सिन्हा

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर: आरा में केशर हॉस्पिटल को किया गया सील,शिकायत पर जिला प्रशासन की कार्रवाई।

rktvnews

डीआरडीए सभागार में डेंगू से संबंधित जिला स्तरीय बैठक जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न।

rktvnews

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आईटी हार्डवेयर के लिए पीएलआई 2.0 के तहत प्रोत्साहन हेतु आवेदन आमंत्रित किए

rktvnews

महादेव हनुमान मंदिर द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित!भीषण ठंडक में निर्धनों में कंबल बांटना सराहनीय कार्य:प्रसिद्ध फिजिशियन डा के एन सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment