RK TV News
खबरें
Breaking News

शिवहर:15 दिनों के अंदर मुआवजे की राशि मिलेगी मृतक के परिजनों को: पूर्व कमिश्नर अरुण कुमार

शिवहर/संजय गुप्ता 02 मई।आईएनडीआईए गठबंधन के राष्ट्रीय जनता दल कोटे से शिवहर लोकसभा के सांसद प्रत्याशी रितु जायसवाल के पति पूर्व कमिश्नर अरुण कुमार ने कल देर शाम शिवहर नगर परिषद वार्ड नंबर 18 में बिजली की करंट से 13 वर्षीय बालक राजीव कुमार की मौत पर उनके घर पहुंच कर उनके पिता दिनेश महतो तथा परिजनों को सांत्वना दी हैं।
शिवहर लोकसभा प्रत्याशी रितु जयसवाल के पति पूर्व कमिश्नर अरुण कुमार ने परिजनों की समस्या सुनकर बिजली विभाग के अधीक्षण को फोन कर करंट से मौत पर मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए का मुआवजा शीघ्र देने का अनुरोध किया है।
पूर्व कमिश्नर अरुण कुमार ने बताया कि मृतक का परिजन काफी गरीब परिवार है। घटित घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए उन्हें बिजली विभाग के द्वारा दिए जाने वाले मुआवजा को शीघ्र दिलाने की बात कही है उन्होंने कहा है कि 15 दिनों के अंदर उन्हें मुआवजा दिला दी जाएगी।
उन्होंने उनके परिजनों को आवश्यक कागजात तीन-चार दिनों में उपलब्ध कर शिवहर बिजली विभाग के इस्कूटी इंजीनियर मनोज जायसवाल के पास जाने को कहा। थाने की एफआईआर कॉपी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट , बिजली विभाग के जेईई का रिपोर्ट को लेकर स्वयं शिवहर थाना अध्यक्ष, बिजली विभाग के स्कूटी इंजीनियर को फोन कर आवश्यक कार्य शीघ्र करने के लिए अनुरोध किया।
पूर्व कमिश्नर अरुण कुमार ने कहा है कि सभी अधिकारी अच्छे हैं। हमने बात की है ,मृतक के परिजनों को करंट से मौत पर बिजली कंपनी के द्वारा 4 लाख की शीघ्र मुआवजा देने का अश्वासन दिया है।
उन्होंने कहा है कि रितु जायसवाल जी को सांसद बनाने से आम जनता को दो फायदे होंगे, एक तो आपकी आवाज को संसद में उठेगी दूसरा हमारे प्रशासनिक अनुभव होने के कारण जनता के आम समस्याओं का समाधान त्वरित होगा।

Related posts

छत्तीसगढ: बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए एकाग्रता और कठिन परिश्रम जरूरी: मंत्री,रामविचार नेताम

rktvnews

क्या यही चुनाव आयोग का काम है?

rktvnews

भोजपुर: जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई राहुल गांधी की जयंती।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा प्रखंड मुख्यालय पर जल्द होगी डिग्री कॉलेज की स्थापना : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

Leave a Comment