RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने घाटशिला उप कोषागार का किया निरीक्षण, वित्तीय अनुशासन एवं पारदर्शिता पर दिया जोर, कहा- प्रत्येक भुगतान एवं निकासी निर्धारित नियमों के अनुरूप ही हो।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)16 अप्रैल।जिला के वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने घाटशिला स्थित उप कोषागार का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोषागार में संचालित विभिन्न प्रक्रियाओं का अवलोकन करते हुए पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नियमों के कड़ाई से अनुपालन पर बल दिया । उपायुक्त ने कहा कि कोषागार जिला प्रशासन की वित्तीय गतिविधियों का केंद्रीय तंत्र है, इसलिए प्रत्येक भुगतान एवं निकासी निर्धारित नियमों के अनुरूप ही होनी चाहिए। उन्होंने कोषागार पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों (DDOs) द्वारा प्रस्तुत विपत्रों की सावधानीपूर्वक जांच सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता की संभावना न रहे।
उपायुक्त ने विशेषकर वेतन एवं मानदेय भुगतान से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि भुगतान से पूर्व संबंधित कर्मियों के सेवा अभिलेखों का सत्यापन किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कर्मी वास्तव में कार्यरत हैं। साथ ही बैंक खाता संबंधी विवरणों का मिलान भी अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कोषागार में पदस्थापित एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों की उपस्थिति एवं उनकी अवधि की जानकारी ली। इसके अतिरिक्त बुक ट्रांसफर, विभिन्न प्रकार के आवंटन तथा अप्रयुक्त राशि की स्थिति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि जिन योजनाओं या मदों में आवंटित राशि का उपयोग संभव नहीं है, उसे समय रहते संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर वापस किया जाए। साथ ही लंबित एसी/डीसी विपत्रों को नियमित रूप से निष्पादित करने एवं पीएल खातों की साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया।
इस अवसर पर एसडीएम घाटशिला सुनील चंद्र, कोषागार पदाधिकारी, जमशेदपुर, उप कोषागार पदाधिकारी, घाटशिला सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

“आदि पुरुष” फिल्म प्रभु श्री राम की मर्यादा पर चोट पहुंचाती है-अतुल प्रकाश

rktvnews

भोजपुर : भरत तिवारी के परिजनों से मिले सभापति

rktvnews

भोपाल:हिन्दी साहित्य भारती मध्यप्रदेश का प्रथम उपवेशन सम्पन्न।

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सीआरआईआईआईओ 4 गुड मॉड्यूल लॉन्च किया।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में “जन समाधान पोर्टल” का विमोचन कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

इरेडा ने विरासत का उत्सव मनाया: वरिष्ठ दिग्गजों ने उज्जवल भविष्य के लिए अपने विचार साझा किये।

rktvnews

Leave a Comment