RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

दरभंगा:नाम निर्देशन वापसी के उपरांत डीएम ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )30अप्रैल।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर 14-दरभंगा संसदीय क्षेत्र के विधिमान्यत: नाम निर्देशन वापसी के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में सोमवार को संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज 03:00 बजे तक किसी भी अभ्यर्थी के द्वारा नाम वापसी के लिए आवेदन नहीं समर्पित किया गया है।
उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन के उपरांत 08 अभ्यर्थियों है, जिनमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी भारतीय जनता पार्टी से गोपाल जी ठाकुर जिनका आवंटित प्रतीक कमल छाप,
बहुजन समाज पार्टी से दुर्गा नन्द महावीर नायक जिनका आवंटित प्रतीक हाथी छाप, तथा राष्ट्रीय जनता दल से ललित कुमार यादव जिनका आवंटित प्रतीक लालटेन छाप है।
रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी( मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों से भिन्न) जिनमें अखिल भारतीय परिवार पार्टी से किशोर कुमार दास जिनका आवंटित प्रतीक केतली छाप है, वाजिब अधिकार पार्टी से रंजीत कुमार राम जिनका आवंटित प्रतीक चिमनी छाप,जनतंत्र आवाज पार्टी से रजनीश कुमार जिनका आवंटित प्रतीक एयरकंडीशनर, मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा से सरोज चौधरी जिनका आवंटित प्रतीक गैस सिलेंडर एवं निर्दलीय से मिथिलेश महतो जिनका आवंटित प्रतीक लेडी पर्स है।

Related posts

पिछड़े एवं कमजोर लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता देने हेतु 02 जुलाई से चलाया जाएगा विधिक जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 मार्च 25

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साईंस सिटी के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर भाजपा भोजपुर ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

लीगल प्रैक्टिस से लंबा ब्रेक लेने वाले वकील पेशे से वापस जुड़ने के लिए दोबारा बार एग्जाम दें: सुप्रीम कोर्ट

rktvnews

बक्सर: डीएम के औचक निरीक्षण में नदारद मिली आरटीपीएस काउंटर पर प्रतिनियुक्ति मनीषा कुमारी,कार्यपालक सहायक।

rktvnews

Leave a Comment