RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के 8 लोकसभा क्षेत्रों में 74 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में,सोमवार को 16 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)30 अप्रैल।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चौथे चरण के लिये भरे गये नाम निर्देशन पत्रों की वापसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 74 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में हैं। नाम निर्देशन पत्र वापस लेने के अंतिम दिन सोमवार को 16 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिये।
श्री राजन ने बताया कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-21 देवास (अजा) में 8 अभ्यर्थी, क्रमांक-22 उज्जैन (अजा) में 9 अभ्यर्थी, क्रमांक-23 मंदसौर में 8 अभ्यर्थी, क्रमांक-24 रतलाम (अजजा) में 12 अभ्यर्थी, क्रमांक-25 धार (अजजा) में 7 अभ्यर्थी, क्रमांक-26 इंदौर में 14 अभ्यर्थी, क्रमांक-27 खरगौन (अजजा) में 5 अभ्यर्थी एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.-28 खंडवा में 11 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रह गये हैं। इन अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। चौथे चरण के लिए सोमवार 13 मई को मतदान होगा। मतगणना 4 जून को होगी।
उल्लेखनीय है कि 29 अप्रैल को लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-21 देवास (अजा) में 1 अभ्यर्थी, क्रमांक-24 रतलाम (अजजा) में 1 अभ्यर्थी, क्रमांक-25 धार (अजजा) में 1 अभ्यर्थी, क्रमांक-26 इंदौर में 9 अभ्यर्थियों, क्रमांक-27 खरगौन (अजजा) में 1 अभ्यर्थी एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.- 28 खंडवा में 3 अभ्यर्थियों ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिये हैं।

Related posts

भोजपुर:चोरी के बाइक के साथ तीन गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

भोजपुर:डीएम ने महादलित टोलों में किया विशेष शिविर का निरीक्षण, योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा।

rktvnews

ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में लगभग 62.13 प्रतिशत मतदान।

rktvnews

भोजपुर: सोनाली सिंह ने महादलित टोले में मनाया राजद सुप्रीमो का जन्मदिन, बच्चों संग काटा केक साड़ियों का किया वितरण।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षक व शिक्षिका का एक साथ सम्मान के साथ किया गया विदाई।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment