RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:उन्माद व उत्पात की ताकतों को रोकने के संकल्प के साथ का.हरी प्रसाद की 12वीं पूर्ण तिथि पर संकल्प सभा सम्पन्न।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर) 27 अप्रैल।आज स्थानीय पटेल बस स्टैण्ड के पास का.हरि प्रसाद की 12वीं पूर्ण तिथि पर संकल्प सभा आयोजित किया गया।आज के इस संकल्प सभा की अध्यक्षता भाकपा माले केंद्रीय कमिटी सदस्य राजु यादव ने करते हुए कहा की का.हरि प्रसाद भाकपा माले के शुरुआती दिनों मे ही सामंतवाद विरोधी संघर्ष से प्रभावित होकर जुड़ गये थे.और अपने जीवन के आखरी सांस तक आजीवन शोषितो के संघर्ष का नेतृत्व किया।
का. हरि प्रसाद के इस संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि का.हरि प्रसाद भाकपा माले आंदोलन के साथ जुड़ने के बाद गरीबों और मजदूरों के कई बड़े संघर्ष को खड़ा किया है। जिसमे सिलाई मजदूर आंदोलन और फुटपाथी फेरी विक्रेताओ का आंदोलन प्रमुख है।
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि हरि प्रसाद ने साम्प्रदायिक उन्माद व उत्पात की ताकतों के खिलाफ गरीब गुरबों को संगठित किया तथा आरा शहर मे बढ़ते अपराध के खिलाफ भी एक मुखर आवाज थे। उन्होंने कहा कि आज हमे हरि प्रसाद जी के 12 वी पुण्य तिथि पर संकल्प लेना चाहिए कि हम उन्माद व उत्पात की ताकत को अपने जीवन से निकाल बाहर करते हुए इन ताकतों को देश व समाज से उखाड़ फेकेंगे।
इस कार्यक्रम मे शामिल प्रमुख लोगों मे राजनाथ राम, सुधीर सिंह,दिलराज प्रितम, राजेन्द्र यादव, बालमुकुंद चौधरी, कृष्णा रंजन गुप्ता, विकास कुमार, धनंजय सिंह, राजु प्रसाद, सहजाद, मो.सिकंदर,अहमद जी,बब्लू कुमार गुप्ता, पूजा देवी,खुशबु कुमारी,महेन्द्र सिंह,विनोद प्रसाद, पप्पू कुमार ,रणधीर कुमार राणा थे।

Related posts

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

rktvnews

गढ़वा:भवनाथपुर प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलपहाड़ी के दोषी शिक्षक धीरेन्द्र पाल होंगे कार्यमुक्त:उपायुक्त

rktvnews

भोजपुर:बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबू की 64 वीं पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:सीडी रेशियो 83 प्रतिशत से ऊपर, लक्ष्य प्राप्ति के लिए बैंकर्स को जिला पदाधिकारी का सख्त निर्देश।

rktvnews

कोरबा:आदिवासियों की जमीन कब्जाने की कोशिशों के खिलाफ किसान सभा ने किया जबरदस्त प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया जांच का निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment