RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

दरभंगा:जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालयों का किया निरीक्षण।

RKTVNEWS/दरभंगा(बिहार)26अप्रैल। गुरूवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालयों का निरीक्षण कर कार्यकलाप से संबंधित सभी पहलुओं की जानकारी लिया।
उन्होंने लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्यों से मिलकर गरीबों को निःशुल्क उपलब्ध कराये जा रहे विधिक सेवाओं के संबंध में जानकारी लिए।
उन्होंने कहा कि नालसा का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुफ्त न्याय उपलब्ध कराना। इसके अलावा सस्ता और सुलभ न्याय मुहैया कराने के लिए मध्यस्थता एवं लोक अदालतों की प्रक्रिया और उनके लाभों को जन जन तक पहुंचाना।
उन्होंने इस संबंध में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव,चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रकाश स्वरूप सिन्हा,लीगल एड डिफेंस काउंसिल के असिस्टेंट पिंकू कुमार यादव और अंकुर प्रिया उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

होली मनुष्यता, समाज, संस्कृति एवं बंधनमुक्ति का है पर्व।

rktvnews

बिहार दिवस को भव्य और आकर्षक रूप में मनाने हेतु भोजपुर जिलाधिकारी ने आयोजित की बैठक।

rktvnews

“मैनेजमेंट के मखमली पर्दे के पीछे दम तोड़ती पत्रकारिता”।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भोपाल में 18 मई को अपना दल (एस) का चिंतन शिविर।

rktvnews

सीसीपीए ने भ्रामक विज्ञापन के लिए ऑनलाइन राइड हेलिंग प्लेटफॉर्म रैपिडो पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

rktvnews

Leave a Comment