RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के अंतिम दिन 43 अभ्यर्थियों ने भरे 71 नाम निर्देशन पत्र।

RKTVNEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)26 अप्रैल।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चौथे चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया आज सम्पन्न हुई। चौथे चरण के लिये नाम निर्देशन पत्र भरने के अंतिम दिन गुरूवार 25 अप्रैल को 43 अभ्यर्थियों ने 71 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। चौथे चरण में कुल 101 अभ्यर्थियों द्वारा 154 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया है चौथे चरण के नामांकन भरने के अंतिम दिन तक लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-21 देवास (अजा) में 9 अभ्यर्थियों द्वारा 14 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-22 उज्जैन (अजा) में 11 अभ्यर्थियों द्वारा 19 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-23 मंदसौर में 10 अभ्यर्थियों द्वारा 18 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-24 रतलाम (अजजा) में 15 अभ्यर्थियों द्वारा 24 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-25 धार (अजजा) में 10 अभ्यर्थियों द्वारा 15 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-26 इंदौर में 26 अभ्यर्थियों द्वारा 33 नाम निर्देशन पत्र, क्रमांक-27 खरगौन (अजजा) में 6 अभ्यर्थियों द्वारा 9 नाम निर्देशन पत्र एवं क्रमांक-28 खण्डवा में 14 अभ्यर्थियों द्वारा 22 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार, 26 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र भर चुके प्रत्याशी सोमवार, 29 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। चौथे चरण के लिए सोमवार, 13 मई को मतदान होगा। सभी चरणों में हुये मतदान की मतगणना मंगलवार, 4 जून को होगी।

Related posts

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री ने किया जैसलमेर स्थित वॉर म्यूजियम का अवलोकन।

rktvnews

भोजपुर:नहर का आधुनिकीकरण कर सिंचाई व्यवस्था को ठीक करने की मांग को लेअखिल भारतीय किसान महासभा का धरना।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार के माध्यम से सुनी गई आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

26 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर के लाल पियूष ने रोल बॉल में गोल्ड मेडल जीत देश स्तर पर किया राज्य सहित जिले का नाम रौशन।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने किया विकास भवन एवं विशेश्वरैया भवन में अवस्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण!कई मंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में अनुपस्थित मिले।

rktvnews

Leave a Comment