RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:डीएम ने चक्की, चौगाई एवं केसठ प्रखण्ड अंतर्गत निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन की प्रगति की समीक्षा बैठक की।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)25 अप्रैल।आज अंशुल अग्रवाल, जिला पदाधिकारी बक्सर द्वारा प्रखंड चक्की, चौगाई एवं केसठ अंतर्गत निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन की प्रगति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
बक्सर जिले में मात्र 03 प्रखंडों चक्की, चौगाई एवं केसठ में नए प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनों का निर्माण कार्य किया जाना है, जो प्रक्रियाधीन है। जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी को स्पष्ट किया गया कि आमजनों को प्रखंड स्तर पर सभी मूलभूत एवं गुणवता चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की दिशा में स्वास्थ्य केंद्र भवनों का यथाशीघ्र निर्माण कार्य अतिआवश्यक है। साथ ही बताया गया कि NQAS एवं लक्ष्य के तहत सर्टिफिकेशन के लिए यह आवश्यक है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चौगाईं के संबंध में सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। नियमानुसार मार्च 2024 में भवन निर्माण कार्य पूर्ण किया जाना था। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि विलंब से कार्य पूर्ण किए जाने पर संवेदक के विरुद्ध अर्थदंड अधिरोपित किए जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, चौगाईं द्वारा बताया गया कि भवन में कहीं-कहीं पर दरार आ गई है इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि जिलास्तर से जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चक्की के संबंध में सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है एवं 15 जून 2024 तक शेष कार्य को पूर्ण किया जाना है। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि की यथाशीघ्र कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, केसठ के संबंध में सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि भवन निर्माण हेतु निविदा किया जा चुका है। जमीन का एन0ओ0सी0 प्राप्त किया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन, डी०पी०एम०, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं सहायक अभियंता को निर्देश दिया गया कि आपस में समन्वय स्थापित करते हुए यथाशीघ्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, केसठ के भवन हेतु कार्य प्रारंभ कराना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में उपस्थित संवेदक को निर्देश दिया गया कि निर्धारित तिथि के अंदर विभागीय नियमानुसार, गुणवतापूर्ण शत प्रतिशत भवन का निमार्ण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

उत्तर प्रदेश: बागपत:सरकार द्वारा संचालित केड़वा के वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों को ना हो कोई समस्या,मूलभूत सुविधाएं कराई जाए उपलब्ध: जिलाधिकारी

rktvnews

पटना:बिहार की अलक्षित महिला साहित्यकारों को प्रकाश दिया है डा सुमेधा पाठक ने।

rktvnews

मुरादाबाद:साइटसेवर्स इंडिया ने चोला और सी.एल. गुप्ता आई इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर संभल में ग्रामीण नेत्र स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरुआत की।

rktvnews

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) रांची के सदस्यों को वोट करेगा रांची अभियान को सफलतापूर्वक चलाने के लिए किया गया सम्मानित।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्चस्तरीय बैठक में की कृषि क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा।

rktvnews

वाराणसी:सनातनी समाज द्वारा नागाओं, साध्वियों और अवधूतनियों संग लाली घाट पर अलौकिक होली।

rktvnews

Leave a Comment