RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : बहोरनपुर ओपी व करनामेपुर ओपी को किया गया थाना में उत्क्रमित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 अप्रैल। भोजपुर जिला के अंतर्गत आने वाले बहोरनपुर ओपी और करनामेपुर ओपी को थाना में उत्क्रमित किया गया है। इस संबंध में सरकार द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, भोजपुर नीरज कुमार सिंह द्वारा भोजपुर जिलादेश संख्या 899/2024 ज्ञापांक 425/सा शा दिनांक 13/4/24 और भोजपुर जिलादेश संख्या 900/2024 दिनांक 13/4/24 निर्गत किया गया है। जिलादेश में अंकित किया गया है कि बिहार सरकार गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार पटना का कार्यालय संचिका सं- 2/थाना-10-124/2023 गृ आ 3225, दिनांक 15/3/2024 द्वारा भोजपुर जिला के बहोरनपुर ओपी और करनामेपुर ओपी को थाना के रूप में उत्क्रमित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त आलोक में बहोरनपुर ओपी एवं करनामेपुर ओपी को थाना में उत्क्रमित गया है। इस थाना के स्वीकृत बल मे 3 पुअनि, 6 सअनि, 8 डीएपी (महिला सहित), 1 थाना मैनेजर एवं 1 चालक सिपाही रहेंगे। वहीं करनामेपुर थाना में स्वीकृत बल में 3 पुअनि, 6 सअनि, 8 डीएपी (महिला सहित) एवं 2 चालक सिपाही रहेंगे। नवसृजित दोनों थाना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगदीशपुर एवं पुलिस निरीक्षक, बिहिया अंचल के नियंत्रणाधीन रहेगा। अब इन दोनों थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँवों में घटित होने वाले कांडों की प्राथमिकी इसी थाना में दर्ज की जायेगी। विदित हो कि पहले बहोरनपुर ओपी दो थाना क्षेत्रों शाहपुर और बिहिया के अंतर्गत आता था जबकि करनामेपुर ओपी शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता था। बहोरनपुर ओपी की प्राथमिकी शाहपुर थाना और बिहिया थाना में तथा करनामेपुर ओपी की प्राथमिकी शाहपुर थाना में दर्ज की जाती थी। बहोरनपुर थाना के थानाध्यक्ष पुअनि अभय शंकर सिंह तथा करनामेपुर थाना के थानाध्यक्ष पुअनि चंदन कुमार रहेंगे।

Related posts

राजस्थान:सी-विजिल एप पर आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों का आंकड़ा 15 हजार के पार जयपुर जिले में सबसे ज्यादा 2310 शिकायतें, दूसरे स्थान पर 1334 शिकायतों के साथ टोंक।

rktvnews

गाजर घास नियंत्रण कार्यक्रम खेसरिया ग्राम में आयोजित!खेती के साथ साथ त्वचा के लिए भी हानिकारक डा पी के द्विवेदी।

rktvnews

पटना:साहित्य सम्मेलन में युगांतर लेकर आए पं छविनाथ पांडेय : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

लखीसराय: राज्य सरकार की योजनाओं ने जगाई है महिला सशक्तिकरण की अलख : परिवहन मंत्री

rktvnews

भोजपुर:माले के 14 वां जिला सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि चयन हेतु 120 प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

rktvnews

महादलित टोलों में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष कैंप आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment