RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:इस बार 400 पार नही,400 से हार, भाजपा के खिलाफ गोलबंद हो रहे गांव-गांव के लोग:सुदामा प्रसाद

इंडिया गठबंधन के भाकपा(माले) प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने संदेश प्रखंड के दर्जनों गांवों में जनसम्पर्क अभियान चलाया।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 अप्रैल।इंडिया गठबंधन के भाकपा(माले) प्रत्याशी कामरेड सुदामा प्रसाद ने आज सन्देश प्रखंड के दर्जनों गांवों में दौरा करते हुए सैकड़ों लोगों से संवाद किया।
इस दौरान उन्होंने 70 के दशक में पिजरोंई में शहीद हुईं क्रांतिकारी किसान आंदोलन की महिला नेताओं कामरेड अग्नि और लहरी के स्मारक पर माल्यार्पण कर उनके अधूरे सपने को पुरा करने का संकल्प लिया।
इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कामरेड सुदामा प्रसाद का यह जनसम्पर्क अभियान मठियापुर, प्रतापपुर, अखगांव, नसरतपुर , चिल्होस रेपुरा,। त्रिकौल, संदेश, सरैंया,फुलाड़ी, नुरपुर, बागा, पिजरोंई, रामासाढ़ कोरी,धरमपुर, बिछियांव, मनिअछ और डिहरा होते हुए ,जमुआंव तक पहुंचा।
इंडिया गठबंधन प्रत्याशी ने अपने लिए जनसमर्थन मांगते हुए कहा की पूरे देश में भाजपा के खिलाफ जबरदस्त लहर है। उसके लिए इस बार चार सौ पार नही, चार सौ से हार का माहौल है। उन्होंने कहा की गांव-गांव में मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान और महिलाओं के साथ ही शहर-बाजार के दुकानदार व ब्यवसाई भी भाजपा के खिलाफ गोलबंद हो रहे हैं।
कामरेड सुदामा प्रसाद ने कहा कि देश के गरीब भाजपा राज की मंहगाई व बेरोजगारी से त्रस्त हैं। भाजपा देश के संविधान बदलने को आतुर है और लोकतंत्र पर लगातार हमले कर रही है।
वह बड़े बड़े पूंजीपतियो के द्वारा दिये गए नाजायज चंदे ईलेक्ट्रौल बाँड के बल पर विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाने और गिराने का खेल खेलती रही है और विपक्ष के नेताओं को इडी-सीबीआई के जरिये जेल में डाल रही है। देश की जनता इस बार उसे करारा सबक सिखाते हुए सत्ता से बाहर कर देगी।
जनसम्पर्क अभियान के दौरान उनके साथ भाकपा(माले) प्रखंड सचिव संजय कुमार सिंह, खेग्रामस के जिला सचिव जीतन चौधरी, राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुदेश्वर यादव, सन्देश विधायक प्रतिनिधि विकास यादव, चन्द्रदेव वर्मा, नीलकमल वर्मा, शिवशंकर कुशवाहा, बिरेन्द्र महतो, ललन यादव, लाला यादव, सुजीत कुमार, काशीनाथ सिंह, जगदेव कुशवाहा, रामाधार सिंह आदि शामिल रहे।जिन्होंने बताया की इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के दौरे के दौरान उनको भारी जनसमर्थन मिलता दिख रहा है।

Related posts

आरा सांसद ने उपमुख्यमंत्री के समीक्षात्मक बैठक में बाढ़, जमीन सर्वे, होमगार्ड बहाली, स्मार्ट मीटर,95 लाख परिवार को 2 लाख उधमी योजना सहित रोड़, अस्पताल से जुड़े कई सवालों को उठाया और सौपा ज्ञापन।

rktvnews

सारण:सेवा मतदाताओं ( सर्विस वोटर्स) द्वारा डाक के माध्यम से सील्ड लिफाफे में भेजे जाने वाले डाक मतपत्रों को प्रतिदिन कोषागार में किया जायेगा जमा।

rktvnews

जयपुर:जवाहर कला केंद्र के 33वें स्थापना दिवस समारोह का हुआ समापन।

rktvnews

महेंद्रगढ़:डीसी मोनिका गुप्ता ने लिया 40वीं राज्य पशु प्रदर्शनी की तैयारियों का जायजा।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बॉक्सर पवन बर्त्वाल ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

दरभंगा:जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment