RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

चुनाव आयोग प्रधानमंत्री के विरुद्ध करे कार्रवाई : शिवानंद तिवारी

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 23 अप्रैल। विरोधी दलों के नेताओं पर चुनाव आयोग अतिरिक्त सक्रियता दिखाता है। वही चुनाव आयोग राजस्थान की चुनावी सभा में प्रधानमंत्री जी द्वारा समाज को विभाजित करने और नफरत फैलाने वाले भाषण पर मौन क्यों है ? चुनाव आयोग का मौन रहना आयोग की तटस्थता पर गंभीर संदेह पैदा करता है। यह मानना है राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी का। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का भाषण जनप्रतिनिधित्व कानून और आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। ऐसा चुनाव आयोग जिसकी तटस्थता पर संदेह हो, उसके निर्देशन में होने वाले चुनाव की निष्पक्षता पर लोग कैसे यकीन करेंगे। इसलिए जनता की नजरों में अपनी तटस्थता और निष्पक्षता को जाहिर करने के लिए चुनाव आयोग तत्काल आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में प्रधानमंत्री पर कार्रवाई करे।

Related posts

भोजपुर: भाकपा-माले गोठहुला पंचायत कमेटी सदस्य का•कुवंर पासवान के निधन पर माले ने दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 सितंबर 25

rktvnews

भोजपुर:खेल भवन, आरा में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

rktvnews

महीने बाद मिला भारतीय तटरक्षक बल के लापता पायलट का शव।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित तिरंगा यात्रा को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:देश विदेश के फिजिशियन कांन्फ्रेंस में किया अपने ज्ञानकी साझेदारी : डा के एन सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment