RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सुपौल:14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पर कार्यक्रम आयोजित।

सुपौल/बिहार 26 जनवरी।कौशल कुमार, भा०प्र०से०, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में दिनांक 25.01.2024 को समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का शुभारंभ जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी सुपौलण् एवं पुलिस अधीक्षक, सुपौल तथा जिला के अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा अपने संबोधन में उपस्थित पदाधिकारियों मान्यता प्राप्त राजनितिक दलों के प्रतिनिधियों/PWD icon उपेन्द्र कुमार साह उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी BLO. मीडिया कर्मी/जिले के गणमान्य व्यक्ति एवं नागरिकों/युवा निर्वाचकों को 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर हार्दिक अभिनंदन एवं बधाई दी गई।
उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग अस्तित्व में आया और वर्ष 2011 से प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने की परम्परा की शुरूआत हुई। निःसंदेह आज का दिन भारत के नागरिक होने के नाते हमें मतदान में अधिकार एवं इस महान देश के लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक परम्पराओं का उत्सव मनाने का दिन है।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस का प्रमुख उद्देश्य न केवल मात्र नागरिकों को निर्वाचक सूची में पंजीकृत करने हेतु प्रोत्साहित करना है, बल्कि निर्वाचन संबंधी समस्त प्रक्रियाओं की जानकारी भी आम जनों को प्रदान किया जाना है। साथ ही इसका उद्देश्य विभिन्न चुनावों में लोगों की भागीदारी बढ़ाना एवं मतदान के प्रति जागरूक करना है। प्रत्येक नागरिक की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी है। अतएव हम सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
समारोह में उपस्थित युवा मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा उनसे अपील की गई कि युवा विकसित देश के नींव होते हैं। उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं निर्वाचन प्रक्रिया को न केवल भली-भांति समझना चाहिए, बल्कि निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भूमिका एवं भागीदारी अवश्य होनी चाहिए। 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य थीम “Nothing like voting, I vote for sure (वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम)” है।
निर्वाचक सूची में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा बताया गया कि सुपौल जिला के 05 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 1582317 है। जिसमें पुरुष मतदाता 818260 तथा महिला मतदाता 764028 तथा तृतीय लिंग के 29 मतदाता हैं। जिसमें PWD निर्वाचकों की संख्या 10506 एवं 80+ आयू वाले मतदाताओं की कुल संख्या 23246 है। सुपौल जिला का EP Ratio (निर्वाचक जनसंख्या) 0.62 एवं Gender Ratio (लिंगानुपात) 934 है।
निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के अंतर्गत सभी BLO, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी का कार्य इस क्षेत्र में संतोषजनक एवं उत्साहित करने वाला रहा है। इसके लिये सभी BLO, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।
14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इस बार उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो BLO यथा श्री अशोक कुमार, 44- त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 220 तथा 45- छातापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 137 के BLO मो० निजाम उद्दीन को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है।
जिला स्तर पर 05 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 01 निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह अनुमंडल पदाधिकारी त्रिवेणीगंज, 03 सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह प्रखंड विकास पदाधिकारी त्रिवेणीगंज/प्रतापगंज एवं सुपौल को प्रशस्ति पत्र देकर जिला निर्वाचन पदाधिकारीसह जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही 05 डाटा इंट्री ऑपरेटर एवं 26 BLO को प्रशस्ति पत्र देकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा सम्मानित किया गया।
अंत में उप विकास आयुक्त, सुपौल द्वारा सधन्यवाद ज्ञापन के उपरांत समारोह की कार्रवाई समाप्त की गई।

Related posts

रक्षा राज्य मंत्री ने बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और बीईएमएल लिमिटेड की कार्यशाला का दौरा किया।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:आँगनवाड़ी सेविकाओं को दिया गया 10 लाभुकों को स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य।

rktvnews

चतरा:त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं समीक्षा समिति,(डीएलआरएसी)की बैठक की गई।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समीक्षात्मक बैठक का हुआ आयोजन।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट से मिल रहा आत्मसम्मान और नई पहचान— अब तक 10 प्रदेशवासियों ने जीती 10 लाख रूपये की ईनाम राशि

rktvnews

Leave a Comment