RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर:बड़हरा के फरना मे घर मे सिलेंडर फटने से लगी आग,मौके पर पहुंचे बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)23 अप्रैल। आज बड़हरा प्रखंड के फरना गाँव के एक घर मे सिलेंडर फटने से आग लग गई,जिससे चार-पाँच घर उस आग के आवेश मे आ गए। घटना की खबर सुनते ही बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।उन्होने बताया कि एक घर मे तीन चार गैस सिलेंडर रखा हुआ था,जिसमे आग पकड़़ ली और फट गया।इससे आस-पास के चार पाँच घर आग के आवेश मे आ गए और भीषण रूप पकड़ लिया,लेकिन ग्रामीण जनता के सुझबुझ और बहादुरी के कारण बड़ी घटना घटित होने से बच गई ।उन्होंने कहा की इस दुर्घटना घरो की संपत्ति बर्बाद हुई है,जिन्हे मुआवजा दिलाने का प्रयास करूँगा।
इस दौरान उनके साथ उज्जवल सिंह,पप्पु सिंह,कृष्णा चौधरी,संतोष चौधरी, सत्यनारायण तुरहा, अनिल कुमार गुप्ता, कृष्णा सिंह,रौशन सिंह,अमरनाथ, चन्देश्वर शर्मा, जितेन्द्र कुमार आदि थे।

Related posts

भोजपुर:शाहाबाद दुग्ध उत्पादक सरकारी संघ का शीघ्र चुनाव कराने की मांग।

rktvnews

भोजपुर:झूठ को लाज़ नहीं और सत्य को देनी पड़ रही सफाई:अरविंद सिंह

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की करानी होगी मानसिक जांच: राजेश सिंह

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 27 अगस्त 26

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खास विधायक प्रतिनिधि झामुमो नेता के इशारे पर हुई सूर्या हांसदा की हत्या : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

कोयला सीपीएसई नौ राज्यों के 981 गांवों को जल उपलब्ध करा रहे हैं!करीब 18 लाख लोग पेयजल और सिंचाई से लाभान्वित हुए।

rktvnews

Leave a Comment