RK TV News
खबरें
Breaking News

हनुमानगढ़:पृथ्वी दिवस पर जिला कलक्टर ने किया पौधरोपण।

RKTVNEWS/हनुमानगढ़(राजस्थान)22 अप्रैल। जिला कलक्टर काना राम ने सोमवार को पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। उन्होंने आईएएस प्रीतम कुमार, मानव उत्थान सेवा समिति के सदस्यों, वन विभाग के कार्मिकों और बच्चों के साथ सुरेशिया चौक पर पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि अधिकाधिक पौधारोपण से ही ग्लोबल वार्मिंग से बचा जा सकता है।
जिला कलक्टर ने कहा कि जिले ने मतदान दिवस पर भी पहल करते हुए मतदाताओं से बूथों पर 10 हजार से अधिक पौधे लगवाए है। यह स्कूल परिसर में होने से सुरक्षित रहेंगे।
इस मौके पर उपवन संरक्षक सुरेश कुमार आबूसरिया, राजेंद्र सिंह सैगर, राजाराम बिश्नोई, रमेश कुमार शाक्य, लोकराज शर्मा, विपिन शर्मा, भीम सिंह शाक्य, बहादुर सिंह शेखावत, संजय सिंह शेखावत, काशीराम बिश्नोई, खुशी अमलानी, सुखविंदर सिंह, इस्माईल खान, जीवराज सिंह, गायनतीका शेखावत उपस्थित रहे।
वन विभाग ने पीलीबंगा में राजकीय विद्यालय दौलतावाली, नोहर में नर्सरी सोनड़ी, रेंज कार्यालय भादरा, हनुमानगढ़ में नर्सरी कोहला एवं रेंज कार्यालय टिब्बी में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया। इस अवसर पर खेजड़ी, नीम, जामुन, अर्जुन, शहतूत एवं शीशम आदि के लगभग 100 पौधे लगाए गए। साथ ही आमजन को पौधे भी वितरित किए गए। विश्व पृथ्वी दिवस पर इस वर्ष की थीम के प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक अनुसार उपवन संरक्षक हनुमानगढ़ ने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए अपील की।

Related posts

गढ़वा:JSLPS की दीदियों को डीडीसी ने सौंपी गाड़ी,हरि झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का दौड़ और संगोष्ठी मसाढ़ के खेल मैदान पर आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने कार में गुप्त तहखाना बना शराब की तस्करी कर रहे दो लोगो को भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब संग पकड़ा।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त सह अध्यक्ष डीएमएफटी शासी परिषद की अध्यक्षता में हुई बैठक।

rktvnews

भोपाल:राज्य सरकार प्रदेश में रोजगारपरक उद्योगों की स्थापना को कर रही है प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:जिला नियोजनालय में श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment