RK TV News
खबरें
Breaking News

यूपीएससी में 518 वां रैंक पाने वाले दीपक यादव ने की डीसी मोनिका गुप्ता से मुलाकात।

RKTV NEWS/ नारनौल(महेन्द्रगढ़)22 अप्रैल। यूपीएससी में 518वां रैंक हासिल करने वाले महेंद्रगढ़ जिले के गांव सैदपुर निवासी ‌दीपक यादव ने आज लघु सचिवालय में उपायुक्त ‌मोनिका गुप्ता से मुलाकात की। इस मौके पर डीसी ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस पर डीसी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सैल्फ स्टडी पर फोकस करें। उपायुक्त ने कहा कि कोचिंग सेंटर केवल जीपीएस का काम करते हैं। ये आपको केवल राह दिखाते हैं, उस राह पर चलना तो खुद ही पड़ेगा। दीपक ने भी सैल्फ स्टडी से यह सफलता प्राप्त की है।
इस मौके पर दीपक यादव ने कहा कि मेरी सफलता में सबसे बड़ा हाथ मेरी मां का है। दीपक की माता ग्रहणी है। दीपक के पिता राजीव यादव आर्मी से रिटायर होने के बाद इनकम टैक्स में इंस्पेक्टर के पद पर कार्य कर रहे हैं। वही दादा कह्ना राम यादव आर्मी के कैप्टन पद से रिटायर हो चुके हैं।
दीपक यादव ने अपनी प्राथमिक शिक्षा राजस्थान के जयपुर से हासिल की है। स्कूल समय से गणित व विज्ञान विषय में रुचि थी। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से स्नातक की है। वर्ष 2021 से यूपीएससी की तैयारी करना शुरू किया था। दूसरे प्रयास में यूपीएससी क्वालीफाई किया। दीपक ने बताया कि उन्होंने ऑप्शनल सब्जेक्ट साइकोलॉजी लिया था। दीपक का कहना है कि मैंने यूपीएससी की तैयारी से लेकर क्वालीफाई तक की एक-एक मिनट कितनी पढ़ाई की है, वह सब एक डायरी में लिखा है। दीपक का सपना आईएएस बनना है। वह इसके लिए तैयारी जारी रखेंगे। बाल विकास व शिक्षा‌‌ पर कार्य करना उनका लक्ष्य है।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आवश्यक सेवा से जुड़े समस्त विभागों एवं एजेंसियों के साथ की बैठक।

rktvnews

शब्दभूमि प्रकाशन के राष्ट्रीय संगोष्ठी में डिजिटल युग, मातृत्व और सामाजिक चुनौतियों पर गंभीर विमर्श।

rktvnews

नवादा:ईवीएम और वीवी पैट प्रदर्शन केंद्र का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

गांव की औरतें, जलवायु की मार: बीजिंग रिपोर्ट की चेतावनी।

rktvnews

गिरीडीह :उपायुक्त ने मनरेगा, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, आम बागवानी समेत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य चौकीदार दफ़ादार सरकारी कर्मचारी संघ और प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के संयुक्त बैनर तले मनाई गई आंबेडकर जयंती।

rktvnews

Leave a Comment